देश

Tejashwi Yadav: सर्द रात में गरीबों का हाल लेने निकले तेजस्वी, खुद बांटा कंबल, लोगों को आई लालू की याद

Tejashwi Yadav: बिहार की राजधानी पटना सहित पूरे प्रदेश में ठंड ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है. ठंड को देखते हुए बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव मंगलवार आधी रात पटना में फुटपाथ किनारे सोने वालों को कंबल बांटते नजर आए. काले रंग का ट्रैक शूट पहने तेजस्वी सबसे पहले आर ब्लॉक चौराहे पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे सो रहे बेघर लोगों से उनका हाल जाना और उन्हें कंबल दिया.

इस दौरान स्थानीय रिक्शा चालकों ने आर ब्लॉक स्थित रैन बसेरा की जानकारी दी, जिसे साल 1995 में बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने बनवाया था. रिक्शा चालकों ने डिप्टी सीएम से बताया कि अब वो रैनबसेरा जर्जर हालत में पड़ा है.

उपमुख्यमंत्री तेजस्वी ने सुविधाओं के बारे में जाना

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने नगर आयुक्त अनिमेश पराशर को जर्जर हालत में बंद पड़े रैन बसेरा को फिर से शुरू करने और उसे डबल स्टोरी बनाने का निर्देश दिया. इसके बाद तेजस्वी आर ब्लॉक स्थित पटना नगर निगम के द्वारा बनाए गए निःशुल्क अस्थाई आश्रय स्थल का जायजा लिया. साथ ही वहां सो रहे लोगों से निगम के द्वारा दी जा रही सुविधाओं के बारे में जाना. आश्रय स्थल में कई बेड खाली पड़े थे, इस पर अधिकारियों ने उपमुख्यमंत्री को बताया कि कई रिक्शा चालक चोरी के डर से अपना रिक्शा सड़क पर छोड़ कर यहां आना नहीं चाहते हैं. उन्हें निगम के कर्मचारियों के द्वारा समझा कर आश्रय स्थल में लाया जाता है.

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने दिए निर्देश

जिसके बाद पर डिप्टी सीएम ने तेजस्वी (Tejashwi Yadav) ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी आश्रय स्थल पर एक बॉक्स बनाइये, जहां लोगों की जो समस्या हो वो वहां लिख के दे सके. साथ ही तेजस्वी ने फ्लाईओवर के नीचे खाली पड़े जगह में महिलाओं के लिए अलग निःशुल्क अस्थाई स्थल बनाने के भी निर्देश अधिकारियों को दिए.

ये भी पढ़ें : Patna High Court: बिहार में 12वीं पास उम्मीदवार भी बन पाएंगे अमीन, HC के आदेश के बाद 1767 अमीनों की भर्ती का रास्ता साफ

लालू प्रसाद यादव के बेटे और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को इस रूप में देखकर लोगों के चेहरे पर काफी खुशी थी. इस दौरान वहां मौजूद युवा उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के साथ सेल्फी लेते नजर आए.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

6 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

7 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

8 hours ago