देश

Manoj Muntashir के DNA वाले बयान पर भड़की सुप्रिया श्रीनेत ने बताया ‘चोरी का गाना लिखने वाला’ तो अशोक पंडित ने ‘गांधी’ सरनेम पर उठाए सवाल

Supriya Shrinate Statement: अरुणाचल प्रदेश में चीन और भारत के बीच हुई झड़प के बाद सियासत थमने का नाम नहीं ले रही है. चीन के मसले पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बीजेपी को घरते हुए बयान दिया था कि भारत के जवान पिट रहे हैं. जिसके बाद से देश में भूचाल आया हुआ है. राहुल के इस बयान के बाद लेखक और गीतकार मनोज मुंतशिर (Manoj Muntashir) ने पलटवार करते हुए एक विवादित बयान दे दिया. जिसके बाद वो खुद मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. उन्होंने चाणक्य का हवाला देते हुए कहा था कि ‘विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र राष्ट्रभक्त हो ही नहीं सकता, प्रॉब्लम डीएनए (DNA) का है’.

गीतकार मनोज मुंतशिर के इस बयान के बाद कांग्रेस उन पर जमकर हमलावर हो गई है. कांग्रेस के कई नेताओं ने उन पर हमला बोला है. इसी कड़ी में कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत (Supriya Shrinate) ने ट्वीट कर कहा ”भाड़े के नाम और चोरी के गाने लिखने वाले मनोज मुंतशिर, जिस मां को विदेशी कह कर अपमान कर रहे हैं. वो लोकतंत्र में 6 बार चुनी हुई सांसद हैं. संघी अवसरवादी- दाम्पत्य, मां का औहदा और हिंदुस्तान की संस्कृति नहीं समझ सकते. तथाकथित कवि से सड़क छाप चवन्नी का ट्रोल बनने में ज़्यादा वक्त नहीं लगा.

ये भी पढ़ें- ‘…तो देशहित में स्थगित कर दें भारत जोड़ो यात्रा’- कोरोना की टेंशन के बीच स्वास्थ्य मंत्री की राहुल गांधी को चिट्ठी, कांग्रेस ने पूछा- क्या PM ने किया था प्रोटोकॉल का पालन

‘ ”गांधी”  सरनेम भी भाड़े पर ही लिया है ना’

चीन के साथ झड़प के बाद देश में हो रही सियासत में अब राजनीतिक लोगों के अलावा गीतकार, फिल्ममेकर भी आ आए हैं. दरअसल, मनोज मुंतशिर के विवादित बयान पर कांग्रेस प्रवक्ता ने हमला बोला तो दूसरी तरफ अब फिल्ममेकर अशोक पंडित ने सुप्रिया श्रीनेत के बयान पर पलटवार किया है. उन्होंने सुप्रिया श्रीनेत के ट्वीट को शेयर कर लिखा ‘मैडम मां-बेटे, बहन ने “गांधी “ सरनेम भी भाड़े पर ही लिया है ना’. ?

गीतकार मनोज मुंतशिर ने क्या का था ?

गीतकार मनोज मुंतशिर ने एक कार्यक्रम के दौरान मंच से तमाम लोगों के बीच राहुल गांधी के तवांग वाले बयान को लेकर कहा कि कोई कैसे कह सकता है हमारे सैनिक पिट गए? लेकिन मैं क्या दोष दूं? मैंने चाणक्य को पढ़ा है आपने भी पढ़ा होगा. मैं कोट कर रहा हूं चाणक्य को जहां उन्होंने लिखा है कि विदेशी माता से पैदा हुआ पुत्र कभी राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता. साथियों प्रॉब्लम डीएनए (DNA) का है. कुछ नहीं कर सकते आप और हम इसका.” अब इसी बयान को लेकर कांग्रेस ने उन पर कड़ा निशाना साधा है.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

तमिलनाडु दिवस पर पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, देश की प्रगति में योगदान की जमकर की सराहना

तमिलनाडु दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य की जनता को बधाई दी…

17 minutes ago

पंजाब चुनाव से पहले खेला! ‘आप’ के 2 विधायकों ने खोला मोर्चा, शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोलेंगे ‘झाड़ू’ की पोल

Punjab News: पंजाब में 'आप' को बड़ा झटका, विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और चेतन सिंह…

33 minutes ago

विशेष लेख: छत्तीसगढ़ के 26 साल,बेमिसाल या बेहाल? विकास के दावों और जमीनी हकीकत की निष्पक्ष पड़ताल

Chhattisgarh Foundation Day: किसान की खुशहाली कहां है? प्रदेश के कुल फसल क्षेत्र में लगभग…

35 minutes ago

‘ये वैभव प्रोटेस्ट कर रहा है!’ प्लेइंग इलेवन से कटे पत्ते तो अक्षर पटेल ने लिए मजे; देखें VIDEO

IND vs NZ: प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने वाले वैभव सूर्यवंशी पर अक्षर पटेल की…

1 hour ago

‘ना भूले हैं, ना भूलेंगे’ 1984 सिख दंगों के घाव कुरेदकर बीजेपी का पलटवार, हरि नगर से तिलक नगर तक पदयात्रा

BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…

1 hour ago