तेलंगाना राज्य से एक चौंकाने वाली खबर है. वहां खम्मम जिले के कल्लुरु मंडल में जिला परिषद हाईस्कूल की एक इंग्लिश टीचर ने अनुशासन के नाम पर आठ बच्चों के बाल काट दिए. उसका कहना था कि बच्चे ज्यादा लंबे बाल नहीं रखेंगे. अब बच्चों के अभिभावकों के विरोध जताने पर वहां हंगामा मच गया है.
घर लौटे बच्चों का जवाब सुनकर दंग रह गए परिजन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, खम्मम में जिला परिषद हाई स्कूल की अंग्रेजी की शिक्षिका सिरिशा ने बच्चों को बाल काटकर स्कूल आने की चेतावनी दी थी. हालांकि, कई बच्चे अपने बाल कटवाए बिना स्कूल आए. उनको देखकर शिक्षिका ने खुद ही उन बच्चों के बाल काट दिए. जब बच्चे घर लौटे तो उनके माता-पिता उनके कटे बाल देखकर चौंक गए. पूछने पर बच्चों ने बताया कि टीचर ने उनके बाल दिए.
जिला परिषद हाईस्कूल में होने लगा हंंगामा
बच्चों के बाल कटने पर अभिभावक आनन-फानन में स्कूल पहुंचे. उन्होंने इसका विरोध करते हुए शिक्षिका से बहस शुरू कर दी. इस दौरान वहां हंगामा खड़ा हो गया. कई अभिभावकों ने कहा कि शिक्षिका के इस कृत्य से बच्चे आत्मघाती कदम भी उठा सकते हैं, तो ऐसे में कौन जिम्मेदार होगा.
स्कूल में हंगामा होते देखकर वहां मौजूद अन्य शिक्षकों ने अभिभावकों को समझाया बुझाया. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चे को अनुशासित करना था. सभी बच्चे दिल के अच्छे हैं और पढ़ने में भी अच्छे हैं और एक शिक्षक के तौर पर हमारा कर्तव्य है कि हम उनके अच्छे भविष्य के लिए उन्हें अनुशासित करें.
– भारत एक्सप्रेस
UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…
Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…
Vashu Bhagnani Hospitalized: वाशु भगनानी की लंदन में तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती…
हिमाचल प्रदेश के बद्दी में बीआईएस ने एमएसएमई इंडस्ट्री मीट का आयोजन किया. कार्यक्रम में…
UP MLC Election 2026: लखनऊ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा ने सुशील कुमार पटेल को…
Cricket News: छतरपुर के छोटे से आदिवासी गांव से निकली क्रांति गौड़ ने संघर्ष को…