ओलंपिक

Paris Olympics 2024: मनु भाकर को 10 मीटर एयर पिस्टल में कांस्य पदक जीतने पर PM Modi, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी बधाई

Paris Olympics 2024: भारत की महिला निशानेबाज मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में कांस्य पदक जीत लिया है. यह पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडल है. मनु भाकर के मेडल जीतने पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, गृहमंत्री अमित शाह ने शुभकामनाएं दी हैं. पीएम मोदी ने मनु भाकर से बातचीत की और मेडल जीतने पर बधाई दी.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, मनु भाकर को 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में कांस्य पदक जीतकर पेरिस ओलंपिक में देश के लिए पहला पदक हासिल करने पर बहुत बधाई. वह शूटिंग में ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं. मनु भाकर पर सारा देश गर्व कर रहा है. उनकी इस उपलब्धि से कई खिलाड़ियों, खासकर महिला खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी. भविष्य में उनके और भी ऊंचाइयां छूने की कामना करती हूं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए मनु भाकर को बधाई दी, यह एक ऐतिहासिक मेडल है. मनु भाकर को पेरिस ओलंपिक में भारत का पहला मेडल जीतने पर बधाई. उन्होंने कांस्य पदक जीता. वह भारत के लिए शूटिंग में मेडल जीतने वाली पहली महिला हैं, इससे यह सफलता और खास बन जाती है. यह एक अविश्वसनीय उपलब्धि है.

भारत के गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया, पेरिस ओलंपिक 2024 में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाने के लिए मनु भाकर को हार्दिक बधाई. आपके शानदार प्रदर्शन ने पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ा दी है. आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है.

कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत ने पेरिस ओलंपिक में शानदार शुरुआत की है! मनु भाकर ने महिलाओं की 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत को पहला पदक दिलाया है. मनु की यह उपलब्धि उनके असाधारण कौशल और दृढ़ संकल्प का प्रमाण है. हम उन पर बेहद गर्व महसूस करते हैं! यह ऐतिहासिक क्षण अनगिनत युवा खिलाड़ियों को उत्कृष्टता की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, पेरिस ओलंपिक-2024 में आयोजित 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतिस्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर मां भारती को गौरवभूषित करने वाली प्रख्यात निशानेबाज मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई. उनकी यह जीत असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है. विजय का यह क्रम अनवरत जारी रहे, स्वर्णिम भविष्य की अनंत शुभकामनाएं. जय हिंद!

मनु भाकर हरियाणा से आती हैं. नायब सिंह सैनी ने हरियाणा की बेटी मनु भाकर को ओलंपिक पदक जीतने पर बधाई दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, आखिरकार वो सपना सच हुआ, जिसकी उम्मीद पूरे देश को, हरियाणा की धाकड़ बेटी मनु भाकर से थी. महिला शूटर मनु भाकर ने पेरिस में अपना दम दिखा दिया है. मनु भाकर ने पेरिस ओलंपिक में 10 मीटर महिला एयर पिस्टल इवेंट में देश के लिए कांस्य पदक जीता.

उन्होंने कहा कि, 22 साल की मनु भाकर ने आज वो कर दिखाया है, जिस पर पूरे देश और हरियाणा प्रदेश को गर्व है. हर हरियाणवी का सीना आज गर्व से चौड़ा हो गया है. हरियाणा की दमदार और साहसी बेटी को बहुत-बहुत बधाई.

ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने पर मनु भाकर को भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनखड़ ने भी शुभकामनाएं दी. धनखड़ ने कहा कि, मनु ने देश का नाम रोशन किया और पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए ओलंपिक की शुरुआत की है. अब मेडल की लंबी लाइन लगेगी क्योंकि देश के अन्य खिलाड़ियों से भी बड़ी उम्मीदे हैं.

ये भी पढ़ें- Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंपिक में मनु भाकर ने भारत को दिलाया पहला मेडल, 10 मीटर एयर पिस्टल में जीता कांस्य पदक

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

करवा चौथ पर बन रहा है सबसे शक्तिशाली संयोग, जानें आज के चंद्रोदय का समय और शुभ मुहूर्त

करवा चौथ 2026 आज, 29 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. सुहागिन महिलाएं पति की…

3 minutes ago

करवा चौथ के चांद संग चमक जाएंगे इन राशियों के सितारे, बरसेगा बेहिसाब पैसा; जानें आज का राशिफल

29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को करवा चौथ के अवसर पर ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार मेष,…

18 minutes ago

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

8 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

8 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

9 hours ago