आईपीएल

PBKS vs RR: राजस्थान और पंजाब की टक्कर, जानें पिच रिपोर्ट, ड्रीम टीम और पॉसिबल प्लेइंग-11

PBKS vs RR IPL 2023: आईपीएल 2023 के अपने शुरुआती मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर शानदार जीत के बाद, राजस्थान रॉयल्स 5 अप्रैल को गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स की से भिड़ने लिए तैयार है. शिखर धवन की अगुवाई वाली टीम ने अपने शुरुआती मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स को सात रन (डीएलएस मेथड) से हराया और रॉयल्स से भिड़ने के लिए आत्मविश्वास से भरी होगी.

भले ही लियाम लिविंगस्टोन और कगिसो रबाडा अनुपलब्ध थे, पंजाब किंग्स बल्ले और गेंद दोनों से दमदार दिखी. वहीं राजस्थान के लिए चहल और बटलर की जोड़ी सबसे खास है. एक बल्ले से विरोधी टीम के लिए काल बन जाता है तो दूसरा गेंद से. ये जोड़ी अगर फॉर्म में रही तो पंजाब के लिए ये मैच जीतना आसान नहीं रहने वाला.

ये भी पढ़ें: IPL 2023: पिता एथलीट, मां वॉलीबॉल प्लेयर, विरोधी टीम के जबड़े से जीत छीनना जानता है ये खिलाड़ी, जानें कौन है ये भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर स्टार

आरआर बनाम पीबीकेएस पिच रिपोर्ट

बारासरा क्रिकेट स्टेडियम की सतह से बल्लेबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है. एक उच्च स्कोरिंग मुकाबला होने की संभावना है और पहले गेंदबाजी करना अच्छा रहेगा. क्योंकि ओस बाद में भूमिका निभा सकती है. 200 से ऊपर कुछ भी एक चुनौतीपूर्ण कुल होगा.

दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11

पंजाब: शिखर धवन (C), प्रभसिमरन सिंह, भानुका राजपक्षे, जितेश शर्मा, सिकंदर रजा, शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत ब्रार, राहुल चाहल, अर्शदीप सिंह, ऋषि धवन

राजस्थान: जॉस बटलर, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (C), शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, जेसन होल्डर, रविचंद्रन अश्विन, केएल आसिफ, युजवेंद्र चहल, ट्रेंट बोल्ट, नवदीप सैनी

राजस्थान vs पंजाब : ड्रीम-11 के लिए सुझाव

कीपर – जॉस बटलर, संजू सैमसन (उप-कप्तान)

बल्लेबाज- शिखर धवन, यशस्वी जायसवाल, शिमरोन हेटमायर

ऑलराउंडर्स- सैम करन ( कप्तान), सिकंदर रजा, जेसन होल्डर

गेंदबाज- अर्शदीप सिंह, ट्रेंट बोल्ट, युजवेंद्र चहल

Amit Kumar Jha

Recent Posts

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

4 minutes ago

‘हमारी मर्जी के खिलाफ क्यों की शादी?’ नासिक में दुल्हन के रिश्तेदारों का खूनी तांडव, मची चीख-पुकार

Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…

8 minutes ago

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधे- गोविंद नाम जाप करते हुए वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…

12 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

32 minutes ago

पीएम मोदी ने ‘डियर फ्रेंड’ लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…

37 minutes ago