देश

राहुल गांधी के बयान पर तेलंगाना के वित्त मंत्री ने किया पलटवार, बोले- BRS किसी की B पार्टी नहीं, भ्रष्टाचार की पर्याय बनी कांग्रेस

भारत राष्ट्र समिति (BRS) के खिलाफ कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के हमले पर पलटवार करते हुए तेलंगाना के वित्त मंत्री टी. हरीश राव ने कहा कि बीआरएस किसी की बी टीम नहीं है. बीआरएस को गरीबों की ए टीम बताते हुए उन्होंने कहा कि बीआरएस का गठन देश को भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) के चंगुल से बचाने के लिए किया गया, क्योंकि कांग्रेस देश की सत्तारूढ़ पार्टी का मुकाबला करने में असमर्थ रही है.

कांग्रेस भ्रष्टाचार की पर्याय बन गई है- राव

बीआरएस के खिलाफ राहुल गांधी के भ्रष्टाचार के आरोपों का जिक्र करते हुए हरीश राव ने दावा किया कि देश के लोगों ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया क्योंकि वह भ्रष्टाचार का पर्याय बन गई है. राव ने रविवार रात एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, आपकी पार्टी का नाम ही स्कैमग्रेस (घोटाला) हो गया है. मुख्यमंत्री के. चन्द्रशेखर राव के भतीजे हरीश राव ने कहा कि कालेश्वरम परियोजना में एक लाख करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप लगाना एक मजाक है, क्योंकि परियोजना की कुल लागत 80,321.57 करोड़ रुपये है.

लोग कांग्रेस की ओछी बातों पर विश्वास नहीं करेंगे- राव

अविभाजित आंध्र प्रदेश में 2007 में कांग्रेस की सरकार के दौरान खम्मम में भूमिहीन गरीबों के लिए भूमि आंदोलन के तहत वाम दलों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पुलिस गोलीबारी में आठ लोगों की मौत की घटना का जिक्र करते हुए राव ने कहा कि लोग कांग्रेस की ओछी बातों पर विश्वास नहीं करेंगे. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को दिल्ली के कथित शराब घोटाले का हवाला देते हुए कहा था कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव (केसीआर) का रिमोट कंट्रोल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के हाथ में होने का आरोप लगाया.

यह भी पढ़ें- महाराष्ट्र में चल रहे सियासी ड्रामे के बीच बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी एकता की बैठक रद्द, जल्द तय होगी अगली तारीख

उन्होंने तेलंगाना की सत्तारूढ़ पार्टी को भाजपा की बी टीम और बीआरएस को भाजपा रिश्तेदार समिति करार दिया था. राहुल ने आरोप लगाया था कि राव तथा उनकी पार्टी के नेताओं के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के कारण वे भाजपा का साथ दे रहे हैं. राहुल ने रविवार को तेलंगाना के खम्मम में एक जनसभा को संबोधित करते हुए इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने अन्य सभी विपक्षी नेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि कांग्रेस उस किसी भी गुट में शामिल नहीं होगी जहां बीआरएस (भारत राष्ट्र समिति) होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

4 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

7 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

7 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

7 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

7 hours ago