दुनिया

अमेरिका से फिर एफ-35 लड़ाकू विमान खरीदेगा इजराइल, जानें कितना आएगा खर्च

Israel F 35 Jet: इजराइल अपनी सुरक्षा के लिए सैन्य शक्ति के साथ तकनीक आधारिक सैन्य विमानों का जखीरा बढ़ाने में लगा है. आने वाले समय के लिए यह खुद को और भी मजबूत करने को लेकर तैयार है. न्यूज एजेंसी से मिली जानकारी के अनुसार, अमेरिका से इजराइल और भी एफ-35 विमान खरीदेगा. बताया गया कि इजराइल यूएसए से 25 एफ-35 विमान खरीदने के लिए तैयार है. इस खरीदारी के साथ ही इजराइल के ‘स्टील्थ’ लड़ाकू विमानों के शस्त्रागार में 50 प्रतिशत तक की वृद्धि हो जाएगी. रक्षा मंत्रालय ने रविवार को घोषणा की कि एफ-35 दुनिया का सबसे आधुनिक लड़ाकू विमान है और पश्चिम एशिया में इजराइल ही ऐसा देश है जिसके पास ये लड़ाकू विमान हैं.

Israel F 35 Jet: तीन अरब डॉलर का आएगा खर्च

रक्षा मंत्रालय के द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, 25 और एफ-35 विमान की खरीदारी के लिए तीन अरब डॉलर का खर्च आएगा. इस सौदे को आगामी महीनों में अंतिम रूप दिया जाएगा. इसके साथ ही इजराइल के एफ-35 विमानों का बेड़ा 50 से बढ़कर 75 हो जाएगा. मंत्रालय के अनुसार, इस सौदे को इजराइल को अमेरिकी सैन्य सहायता के जरिए वित्त पोषित किया जाएगा. वहीं, विमान के निर्माता लॉकहीड मार्टिन तथा उसके इंजन के निर्माता प्रैट एंड व्हिटनी ने उत्पादन प्रक्रिया में इजराइली कंपनियों को शामिल करने की प्रतिबद्धता जताई है.
मंत्रालय ने एक बयान में कहा,”नया समझौता विमान के पुर्जों के उत्पादन में अमेरिकी कंपनियों और इजराइली रक्षा उद्योगों के बीच सहयोग की निरंतरता सुनिश्चित करेगा.”

ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे को हराकर श्रीलंका ने विश्व कप के लिए किया क्वालिफाई, 2 नवंबर को हो सकता है भारत के साथ मुकाबला

इजराइल ने अपने शस्त्रागार में वृद्धि करने की यह घोषणा ऐसे समय में की है जब इजराइल और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. ईरान को अपना सबसे बड़ा शत्रु मानने वाले इजराइल ने ईरानी ड्रोनों को गिराने में भी पहले एफ-35 विमानों का इस्तेमाल किया था और उसने ईरान के परमाणु ठिकानों पर लंबी दूरी के हमले करने की धमकी भी दी है. वह ईरान पर परमाणु हथियार विकसित करने का आरोप लगाता है. हालांकि, ईरान इन आरोपों को खारिज करता है. जानकारों की मानें को 25 और एफ-35 विमानों के खरीदने के बाद से ईरान की चिंता और भी बढ़ सकती है.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

6 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

6 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

7 hours ago