सोलर कंपनी में विस्फोट होने से 9 लोगों की मौत
Nagpur Solar Company Explosion: महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक सोलर कंपनी में अचानक विस्फोट होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. विस्फोट होने के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स ने पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार (17 दिसंबर) को सुबह 9 बजे के करीब बाजारगांव इलाके में स्थित एक सोलर इंडस्ट्रीज की कास्टर बूस्टर यूनिट में ब्लास्ट हो गया. जिसमें अंदर काम कर रहे 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है. मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है.
यह भी पढ़ें- हार के बाद MP कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कमलनाथ को किनारे कर जीतू पटवारी के हाथ में सौंपी प्रदेश की कमान
सोलर कंपनी नागपुर के अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका उस वक्त हुआ जब विस्फोटक पदार्थ की पैंकिंग का काम चल रहा था. ब्लास्ट हाई इंटेंसिटी का होने के चलते इसकी चपेट में काफी लोग आ गए. घटना में पीड़ितों के परिजन भी कंपनी के गेट पर पहुंच गए हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…
Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…
India Vs New Zealand 2nd ODI: भारत ने हेनरी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे…
Ghaziabad Police Chowki Blast: गाजियाबाद की वसुंधरा पुलिस चौकी में धमाके के बाद सोशल मीडिया…
HDFC Bank FD interest rates: HDFC बैंक ने FD पर ब्याज दरें बढ़ाकर ग्राहकों को…
Mohammed Shami Retirement: मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है.…