देश

Sukma Naxalite attack: CRPF की टीम पर फिर नक्सलियों ने बोला हमला, एक जवान शहीद

Chhattisgarh Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर नक्सलियों ने बड़ा हमला बोला है. इस बार सुकमा जिले में उन्होंने सीआरपीएफ की 165वीं बटालियन पर हमला बोला है. इस हमले में एक जवान शहीद हो गया है. प्रदेश में नई सरकार को लगातार नक्सली चुनौती दे रहे हैं. बता दें कि सुकमा जिले में सीआरपीएफ 165वीं बटालियन की कंपनी सर्च ऑपरेशन पर निकली थी. इस दौरान उनकी नक्सलियों के साथ मुठभेड़ हो गई, जिसमें सीआरपीएफ सब-इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी शहीद हो गए. इसके अलावा एक और सीआरपीएफ के जवान को गोली लगी है. उनकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है.

बात दें कि बीते कुछ दिनों से प्रदेश में लगातार नक्सली हमले बढ़ते जा रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में 6 हमले हो चुके हैं. वहीं जानकारी के मुताबिक, जवानों के करीब 50 से ज्यादा आईईडी विस्फोट बरामद किया है. इसके बाद सीआरपीएफ की टीम ने आस-पास के इलाकों में सर्च ऑपरेशन चलाकर चार संदिग्धों को अपने कब्जे में ले लिया है. इसके अलावा कोबरा और जिला बल के द्वारा आस-पास इलाके की सघन चेकिंग भी की जा रही है.

सीएम ने किया नमन

सीएम विष्णुदेव साय ने शहीद जवान को नमन करते हुए ट्विटर पर लिखा- जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र में सीआरपीएफ की 165 बटालियन और माओवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में शहीद सब इंस्पेक्टर सुधाकर रेड्डी, की शहादत को नमन किया है. उन्होंने घटना पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए , रेड्डी के परिवार जनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है. साय ने घायल कॉन्स्टेबल श्री रामू के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के निर्देश ,अधिकारियों को दिए हैं.

नरायणपुर और सुकमा में हुए थे हमले

बता दें कि इससे पहले 11 दिसंबर को सुकमा और 13 दिसंबर को नारायणपुर में भी हमला किया था. तब भी एक जवान शहीद हो गया था. वहीं तीन दिन पहले नक्सलियों ने छत्तीसगढ़ के कांकेर में बारूदी सुरंग में ब्लास्ट किया था. इस ब्लास्ट में एक जवान शहीद हो गया है. साथ ही एक और जवान गंभीर रूप से घायल हो गया था.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

AIIA ने दो अहम MoUs, डिजिटल पहलों और 15 अकादमिक प्रकाशनों के साथ मनाया 10वां स्थापना दिवस

AIIA 10th foundation day Kaumaracon 2026: AIIA नई दिल्ली का 10वां स्थापना दिवस. राष्ट्रीय आयुर्वेद…

5 hours ago

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया शोक, दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

मोरबी की राजमाता विजयकुंवरबा के निधन पर पीएम मोदी ने गहरा दुख जताया. कहा- उनका…

5 hours ago

ग्रेटर नोएडा में पकड़ी गई गुप्त लैब, अमित शाह बोले- 2029 तक खत्म होगा सिंडिकेट

ग्रेटर नोएडा में एनसीबी ने दो गुप्त ड्रग लैब का भंडाफोड़ कर 45 करोड़ की…

5 hours ago

Kolkata Stampede: कोलकाता में दुर्गा पूजा पंडाल ढहने से मची भगदड़: 17 की मौत, दर्जनों घायल; CM ने किया मौका मुआयना

Kolkata Durga Puja pandal stampede Chorbagan: कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल का हिस्सा ढहने…

5 hours ago