Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Nagpur Solar Company Blast: सोलर कंपनी में भयानक विस्फोट, 9 लोगों की मौत, कई घायल, मची अफरा-तफरी

Nagpur Solar Company Explosion:  महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक सोलर कंपनी में अचानक विस्फोट होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई.

nagpur Explosion

सोलर कंपनी में विस्फोट होने से 9 लोगों की मौत

Nagpur Solar Company Explosion:  महाराष्ट्र के नागपुर में दिल दहला देने वाली घटना हुई है. एक सोलर कंपनी में अचानक विस्फोट होने से 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस धमाके में कई लोगों के घायल होने की भी खबर है. विस्फोट होने के बाद कंपनी में अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस फोर्स ने पहुंचकर राहत बचाव कार्य शुरू किया. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां उनका इलाज चल रहा है.

कंपनी के अंदर काम कर रहे 9 लोगों की मौके पर ही मौत

मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार (17 दिसंबर) को सुबह 9 बजे के करीब बाजारगांव इलाके में स्थित एक सोलर इंडस्ट्रीज की कास्टर बूस्टर यूनिट में ब्लास्ट हो गया. जिसमें अंदर काम कर रहे 9 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. इस हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं. जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौजूद है. मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है.

यह भी पढ़ें- हार के बाद MP कांग्रेस में बड़ा बदलाव, कमलनाथ को किनारे कर जीतू पटवारी के हाथ में सौंपी प्रदेश की कमान

विस्फोटक पदार्थ की पैंकिंग का काम चल रहा था

सोलर कंपनी नागपुर के अमरावती रोड पर बाजार गांव में स्थित है. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि धमाका उस वक्त हुआ जब विस्फोटक पदार्थ की पैंकिंग का काम चल रहा था. ब्लास्ट हाई इंटेंसिटी का होने के चलते इसकी चपेट में काफी लोग आ गए. घटना में पीड़ितों के परिजन भी कंपनी के गेट पर पहुंच गए हैं.

इसे भी पढ़ें: Parliament Security Breach: “इस घटना के पीछे कौन से तत्व शामिल हैं, इसकी गहराई में जाना जरूरी”, संसद की सुरक्षा में चूक मामले पर बोले पीएम मोदी

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital