Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Karnataka Elections: ‘द केरला स्टोरी’ में किया गया आतंकी साजिश का खुलासा- कर्नाटक में बोले पीएम मोदी

Karnataka Election 2023: पीएम मोदी ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर कहा कि इस फिल्म में केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा किया गया है.

PM Modi In Karnatka

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

Karnataka Election 2023: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ (‘The kerala story) अपनी रिलीज से पहले ही सुर्खियों में है. वहीं अब फिल्म जब सिनेमाघरों में आ चुकी है तो इसे लेकर तमात लोग अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. वहीं फिल्म को लेकर सियासत भी गरमा चुकी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी फिल्म के जरिए विपक्ष पर निशाना साधा है. पीएम मोदी आज शुक्रवार को बेल्लारी में कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए पहुंचे थे. जहां उन्होंने फिल्म का जिक्र करते हुए कहा कि इस फिल्म में केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा किया गया है.

‘द केरला स्टोरी’ को लेकर कही बड़ी बात

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि, “बीते कुछ वर्षों में आतंकवाद का एक और भयानक स्वरूप पैदा हो गया है. बम, बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को भीतर से खोखला करने की आतंकी साजिश की कोई आवाज नहीं होती. ऐसी ही आतंकी साजिश पर बनी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ की इन दिनों काफी चर्चा है. कहते हैं कि केरल स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकवादियों की नीति पर आधारित है. पीएम मोदी ने आगे बोलते हुए कहा कि देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली होते हैं, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है. देश का दुर्भाग्य देखिए कि कांग्रेस आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ खड़ी नजर आ रही.”

कांग्रेस ने देश की राजनीति को किया भ्रष्ट

पीएम मोदी ने कहा कि “आजादी के बाद से ही कांग्रेस ने देश की व्यवस्थाओं के साथ ही देश की राजनीति को भी भ्रष्ट करने का काम किया है. बीते कुछ वर्षों में कांग्रसे ने भारत की राजनीति में एक और बीमारी पैदा कर दी है. चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस पैसों के दम पर अपने इको सिस्टम के दम पर झूठे नैरेटिव गढ़ती है. कांग्रेस की कोशिश होती है कि ऐसा करके वे जनता को भ्रमित कर दें.”

इसे भी पढ़ें: Rajouri Encounter:: राजौरी में आतंकियों से मुठभेड़ में 2 जवान शहीद, सर्च ऑपरेशन जारी

कांग्रेस के पेट में होता है दर्द

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस और आतंकवाद को लेकर कहा कि, कर्नाटक को देश का नंबर वन राज्य बनाने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, लॉ एंड ऑर्डर सबसे प्रमुख आवश्यकता है. कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना भी उतना ही जरूरी है. भाजपा हमेशा से आतंकवाद के खिलाफ कठोर रही है. जब भी आतंकवाद पर कार्रवाई होती है कांग्रेस के पेट में दर्द होने लगता है.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital