देश

“प्रधानमंत्री के 10 सालों का कार्यकाल बहुत शानदार रहा”, इकबाल अंसारी बोले- फूलों से स्वागत करना चाहता हूं पीएम मोदी का

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे देश में ताबड़तोड़ रैलियां और रोड-शो कर रहे हैं. इसी कड़ी में आज पीएम मोदी उत्तर प्रदेश में रैलियों को सबोधित करने के अलावा अयोध्या में रामलला के दर्शन करेंगे. पीएम मोदी के अयोध्या आने पर बाबरी मस्जिद के पक्षकार रहे इकबाल अंसारी ने खुशी जाहिर की है. उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे तो उन्हें खुशी होगी.

“हम चाहते हैं कि मोदीजी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें”

इकबाल अंसारी ने एक वीडियो जारी किया है. जिसमें उन्होंने कहा कि “प्रधानमंत्री भाग्यशाली हैं कि उनका चुनाव भगवान राम की नगरी अयोध्या से शुरू हो रहा है. इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी के 10 सालों के कार्यकाल को शानदार बताया. उन्होंने कहा कि “पीएम मोदी के 10 सालों का कार्यकाल बहुत ही अच्छा रहा है. उनके अयोध्या आने से हम सब बहुत खुश हैं. हम चाहते हैं कि वह तीसरी बार प्रधानमंत्री बनें.”

यह भी पढ़ें- Election 2024: PM मोदी यूपी में कर रहे प्रचंड-प्रचार, 5 मई को आएंगे इटावा, अयोध्या में करेंगे रामलला के दर्शन और पूजा

“पीएम मोदी का फूलों से स्वागत करना चाहता हूं”

इकबाल अंसारी ने कहा कि “अयोध्या में सबका साथ, सबका विकास के साथ सबको रोजगार मिल रहा है. हम चाहते हैं कि पीएम मोदी का अयोध्या में फूलों से स्वागत करें. अयोध्या धर्म की नगरी है, यहां पर हिंदू-मुसलमान में भाईचारा है. पीएम मोदी तीसरी बार जब पीएम बनकर आएं तो हम उनका स्वागत फिर से फूलों से करें.”

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

4 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

5 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

6 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

6 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

7 hours ago