आस्था

बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर आई सामने, अमरनाथ यात्रा के दौरान भूलकर भी ना करें ऐसी गलती; जानें क्या करें और क्या नहीं

Amarnath Yatra 2024: बाबा बर्फानी की पहली तस्वीर सामने आई है. अमरनाथ गुफा में पवित्र शिवलिंग का निर्माण हो चुका है. इस बार हिम शिवलिंग तरकीबन 8 फीट ऊंचा है. अमरनाथ गुफा में इस हिम शिवलिंग के दर्शन के लिए हर साल लाखों श्रद्धालु जाते हैं. बाबा बर्फानी हर साल सर्दी के मौसम में बर्फबारी के बाद अपना आकार लेते हैं और मई-जून में उनके दर्शन होते हैं. पवित्र अमरनाथ यात्रा इस साल 29 जून (शनिवार) से शुरू हो रही है. तकरीबन 50 दिनों तक चलने वाले इस पवित्र यात्रा का समापन 19 अगस्त को रक्षा बंधन के दिन होगा.

अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशनस कैसे कराएं?

इस साल शुरू होने वाली अमरनाथ यात्रा का रजिस्ट्रेशन 15 अप्रैल (सोमवार) से शुरू हो चुका है. अमरनाथ यात्र के लिए जाने वाले श्रद्धालु ऑफिशियल वेबसाइट jksasb.nic.in पर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं.

अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या करें?

  • श्रद्धालुओं को अमरनाथ यात्रा शुरू करने से पहले आरएफआईडी कार्ड प्राप्त करना जरूरी है.
  • आरएफआईडी कार्ड पाने के लिए श्रद्धालु को अपना आधार कार्ड लेकर जाना होगा.
  • आरएफआईडी कार्ड को यात्रा के दौरान पहनकर रखना होगा.
  • यात्रा में श्रद्धालुओं को जरूरी ऊनी कपड़े साथ लेकर जाना होगा. ऐसा इसलिए क्योंकि तापमान अचानक 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर सकता है.
  • छाता, विंड चीटर, रेनकोट और वॉटरप्रूफ जूते साथ में लेकर जाना जरूरी है.
  • श्रद्धालु अपना पहचान पत्र और यात्रा परमिट अपने साथ हमेशा रखें.

अमरनाथ यात्रा के दौरान क्या ना करें?

  • आरएफआईडी कार्ड के बिना यात्रा की अनुमति नहीं दी जाती है. इसलिए इसको किसी छोड़कर यात्रा पर ना जाएं.
  • अगर ऊंचाई पर चढ़ने में किसी प्रकार की तकलीफ हो तो उसे नजरअंदाज ना करें.
  • यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का इस्तेमाल ना करें.
  • जहां रुकना निषेध बताया गया हो वहां रुकने की कोशिश ना करें.
  • यात्रा में चप्पाल का इस्तेमाल ना करें क्योंकि रास्ते में ऊंची-नीची ढलानें हैं.
  • यात्रा में किसी भी शॉर्टकट का प्रयास न करें, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है.
  • यात्रा में प्लास्टिक का उपयोग करना पूरी तरह से प्रतिबंधित है. ऐसे में इसका ध्यान रखें.

यह भी पढ़ें: पलटने जा रहा ही है इन राशियों की तकदीर, 50 साल बाद बन रहा लक्ष्मी नारायण योग का दुर्लभ संयोग

Dipesh Thakur

Recent Posts

शिवा मर्डर केस में नया मोड़! धमकाते हुए श्रद्धा दुबे का ऑडियो वायरल

लखनऊ के कारोबारी शिवा शर्मा मौत मामले में फरार मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे का एक…

11 minutes ago

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान चलाएगा RSS…! विजयादशमी पर संघ प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा ऐलान

नागपुर में विजयादशमी उत्सव को संबोधित करते हुए RSS प्रमुख मोहन भागवत ने नई पीढ़ी…

27 minutes ago

पुतिन ने कर दिया बड़ा खेला! रूस और चीन के साथ आएंगे ट्रंप, पर जेलेंस्की को बुलाया तक नहीं?

Russia China US Talks: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म करने के लिए पुतिन ने अमेरिका और चीन…

35 minutes ago

घरेलु विवाद पर जवान ने तड़तड़ाई गोलियां, बेटे और खुद की मौत

मानसा में घरेलू विवाद के चलते पंजाब पुलिस के गनमैन ने अपने परिवार पर गोलियां…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पंजाब में नशा तस्करों का विरोध करने के कारण मारे गए लोगों के परिजनों से करेंगे मुलाकात

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार को पंजाब का दौरा करेंगे. राज्य में नशीले पदार्थों…

1 hour ago

नंदा देवी की बर्फ में छिपा परमाणु रहस्य, जब भारत और अमेरिका ने मिलकर चीन पर नजर रखने की बनाई थी गुप्त योजना

उत्तराखंड की नंदा देवी की बर्फीली चोटियों में छिपा है एक ऐसा रहस्य, जिसका संबंध…

1 hour ago