हड्डियों को मजबूत बनाती हैं खानपान की ये चीजें.
Foods For Bone Health: हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए शरीर को कैल्शियम और विटामिन डी दोनों की जरूरत होती है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आपको खान-पान से लेकर योग तक कई चीजों का ध्यान रखने की जरूरत होती है. हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आहार के साथ जीवनशैली में भी बदलाव करना बेहद जरूरी है. जिसमें कैल्शियम, विटामिन डी, मैग्नीशियम समेत कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर चीजें शामिल हो. माना जाता है कि शरीर में लगभग 99% कैल्शियम हड्डियों और दांतों में पाया जाता है बाकी 1% कैल्शियम खून और मांसपेशियों में होता है. ऐसे में आज हम आपको कुछ फूड्स के बारे में बता रहे हैं जो आपके शरीर के लिए फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
बढ़ती उम्र के साथ-साथ आपकी हड्डियां कमजोर होने लगती है ऐसे में अगर आप अपने हड्डियों को मजबूत बनाने चाहते हैं तो उसके लिए खाने में अंडा जरूर शामिल करें. अंडे में प्रोटिन, कैल्शियम और विटामिन डी पाया जाता है. इसके अलावा अंडे में काफी मात्रा में दूसरे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं जिससे हड्डियां मजबूत बनती है.
हड्डियों को मजबूत बनाने और कैल्शियम के लिए दही, पनीर और दूध जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करना चाहिए क्योंकि इसमें मौजूद हड्डियों के लिए फायदेमंद माना जाता है. वैज्ञानिकों के अनुसार नियमित रुप से डेयरी उत्पादों का सेवन करने से फ्रैक्चर के खतरे को कम किया जा सकता है.
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियों में ढेर सारे विटामिन्स और मिनरल्स पाए जाते हैं. इसमें मौजूद मैग्नीशियम हड्डियों के घनत्व को बढ़ाने के जोखिम को कम करने में मदद करता है. केला, पालक, ग्रीन्स और ब्रोकली जैसी हरी सब्जियां कैल्शियम, विटामिन के और मैग्नीशियम से भरपूर होती हैं इसलिए हर किसी को रोजाना इनका सेवन करना चाहिए.
ये भी पढ़ें:कल दुनियाभर में मनाया जाएगा विश्व हास्य दिवस, जानें इस दिन से जुड़ी कुछ खास बातें
फैटी मछली विटामिन डी की बढ़िया स्रोत होती हैं जो शरीर में कैल्शियम को अवशोषित करने और मजबूत हड्डियों का निर्माण करने में मदद करती हैं. नियमित रूप से फैटी फिश का सेवन करने से ऑस्टियोपोरोसिस और फ्रैक्चर के जोखिम को कम किया जा सकता है.
हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए आप डाइट में बादाम, अखरोट, काजू जैसे ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें. मेवा में कैल्शियम और पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है. वहीं बादाम में विटामिन डी भी होता है.
-भारत एक्सप्रेस
Shiva Sharma Death Case: शिवा शर्मा केस में नागपुर से गिरफ्तार कर लखनऊ लाई गई…
PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…
भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…
दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…
कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…
Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…