संसद में सुरक्षा चूक का मामला
Parliament Security Breach: संसद सत्र के दौरान सांसदों के बीच पहुंचकर स्मोक स्प्रे से धुआं करने और नारे लगाकर प्रदर्शन करने वाले सभी आरोपियों को आज (14 दिसंबर) पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया जाएगा. मामले में पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक अन्य की तलाश के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल दबिश दे रही है. सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है.
घटना के बाद से संसद की सुरक्षा को और सख्त कर दिया गया है. मकर द्वार सिर्फ सांसदों को एंट्री दी जा रही है. संसद में जाने वाले सभी लोगों के जूते उतरवाकर चेक किया जा रहा है.
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अब इस मामले के तार कई जगहों से जुड़ रहे हैं. जिसमें इन सभी आरोपियों की मुलाकात चंडीगढ़ में भगत सिंह एयरपोर्ट के मामले पर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान हुई थी. उसी के बाद विशाल शर्मा के गुरुग्राम स्थित घर पर सभी की मुलाकात होती थी. पुलिस ने जांच के तार को जोड़ते हुए विशाल और उसकी पत्नी को हिरासत में लिया है. पूछताछ में विशाल और वृंदा शर्मा ने बताया कि वे लोग बेरोजगारी, किसानों की मांग, अग्निवीर और वन रैंक वन पेंशन के मसले के मुद्दे को फिर से उठाना चाहते थे. अब तक घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक अन्य आरोपी ललित झा फरार है. जिसकी गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और अन्य जांच एजेंसियां दबिश दे रही हैं. ललित झा हरियाणा का रहने वाला है. इसके बारे में इससे ज्यादा जानकारी अभी बाहर नहीं आई है.
-भारत एक्सप्रेस
शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…
PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…
राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…
भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र…
Election Commission Controversy: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या से चुनाव…
UP Assembly Election 2027: अयोध्या से चुनाव लड़ने की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनौती पर…