देश

Parliament: राज्यसभा में ‘अशिष्ट आचरण’ पर निलंबित हुए TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन

राज्यसभा ने ‘अपमानजनक व्यवहार’ के लिए शीतकालीन सत्र के शेष भाग के लिए टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन को निलंबित करने का प्रस्ताव पारित किया. संसद में सुरक्षा चूक के मुद्दे पर विपक्ष द्वारा किए जा रहे हंगामे के बीच टीएमसी सांसद डेरेक ओ’ब्रायन प्रदर्शन करते हुए सभापति के पास तक आ गए थे. ऐसे में उन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया. इसके साथ ही राज्यसभा की कार्यवाही भी स्थगित कर दी गई. राज्यसभा से डेरेक ओ’ब्रायन को निलंबित करने का प्रस्ताव सदन में भाजपा की ओर से सासंद पीयूष गोयल ने पेश किया.

राज्यसभा के सभापति के मुताबित टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने सदन के वेल में प्रवेश किया. इस दौरान उन्होंने नारे लगाए और सदन की कार्यवाही को भी बाधित की. इसलिए उन्हें सत्र के बचे हुए दिनों के लिए निलंबित किया जाता है.

सभापति ने की थी समझाने की कोशिश

आज 11 बजे राज्यसभा की कार्यवाही जब शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य हंगामा करने लगे. इसी दौरान कुछ विपक्षी सदस्य और डेरेक ओ’ब्रायन वेल में आ गए. ऐसे में सभापति ने उन्हें समझाने की बहुत कोशिश की. लेकिन विपक्षी सदस्य नहीं माने और उनका शोरगुल बढ़ता गया. आखिर में राज्यसभा के सभापति ने TMC सांसद डेरेक ओ’ब्रायन (Derek O Brien Suspend) को इस सत्र की बची अवधि के लिए निलंबित कर दिया. डेरेक ओ’ब्रायन पर राज्यसभा की कार्यवाही में बाधा पहुंचाने का गंभीर आरोप लगा है.

बता दें कि डेरेक ओ’ब्रायन को पिछले मानसून सत्र से भी निलंबित कर दिया गया था. उस दौरान भी राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने बहस के बाद उन्हें पूरे सत्र के लिए सदन से सस्परेंड कर दिया था.

इसे भी पढ़ें: Chhattisgarh Coal Scam: सुप्रीम कोर्ट ने IAS सौम्या चौरसिया को जमानत देने से किया इनकार, 1 लाख का लगाया जुर्माना

कल की घटना को पूरे देश ने देखा

वहीं संसद में हुई सुरक्षा चूक की घटना पर कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा, “कल की घटना को पूरे देश ने देखा. हर दिन देश की सुरक्षा, ताकत और विकास की बातें होती हैं. लेकिन अंदर ही अंदर देश की सुरक्षा खोखली है. क्या यह हमारे प्रधानमंत्री मोदी के लिए चिंता का विषय नहीं है? आप देशवासियों को कहते हैं कि मोदी की गारंटी, तो लोग भी यह कहेंगे कि मोदी मतलब मुश्किल है.”

Rohit Rai

Recent Posts

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

9 minutes ago

मणिपुर में फिर भड़की हिंसा: 9 मौतों से बढ़ा तनाव, CM ने की शांति की अपील

Manipur Violence: मणिपुर के पहाड़ी जिलों में हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है.…

18 minutes ago

कांग्रेस मुख्यालय में बवाल: अजय राय और ममता चौधरी समर्थकों में भिड़ंत, जूते लेकर हुआ विरोध

UP Congress Clash: लखनऊ स्थित कांग्रेस मुख्यालय में अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों…

29 minutes ago

शारदीय नवरात्रि पर अयोध्या में भक्ति का सैलाब: भगवान राम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में उमड़े श्रद्धालु

शारदीय नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या में श्रीराम की कुलदेवी मां बड़ी देवकाली मंदिर में…

45 minutes ago

आईआईटी मद्रास में पीएम मोदी का अनोखा अंदाज: क्या ब्रेन रिसर्च सेंटर और संगीत केंद्र से बदल जाएगी तस्वीर?

PM Narendra Modi Chennai Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर…

48 minutes ago

भारत मंडपम में गूंजा वंदनीया माताजी की जन्मशताब्दी का संदेश: राष्ट्र निर्माण के लिए साधकों ने लिया संकल्प

राजधानी दिल्ली के भारत मंडपम में वंदनीया माता भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी को लेकर…

57 minutes ago