मध्य प्रदेश के गुना में युवक से बर्बरता.
मध्य प्रदेश के गुना जिले में कुछ लोगों ने विवाद के बाद कथित तौर पर एक रिश्तेदार का अपहरण कर लिया और उसको राजस्थान ले जाकर वहां पर जबरन पेशाब पिलाया और महिला के कपड़े पहनाकर घुमाया. पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने कथित तौर पर उस व्यक्ति का सिर मुंडवाया और उसे जूतों की माला भी पहनाई.
पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीव सिन्हा ने कहा कि यह घटना 22 मई को पड़ोसी राज्य राजस्थान में हुई, लेकिन चूंकि व्यक्ति का अपहरण गुना से किया गया था. इसलिए सोमवार देर रात यहां फतेहगढ़ थाने में सात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है. पीड़ित व्यक्ति द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने एक वीडियो भी शूट किया था, जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. पीड़ित का ये भी कहना है कि उससे 25 लाख रुपये की मांग भी की गई थी.
फतेहगढ़ के थाना प्रभारी कृपाल सिंह ने कहा कि 10-12 लोगों ने कथित तौर पर उस व्यक्ति का अपहरण कर लिया और उसे एक जीप से राजस्थान के झालावाड़ और पाटन ले गए, जहां उन्होंने उसकी पिटाई की, उसे जूतों की माला और महिलाओं के कपड़े पहनाए और पेशाब पीने के लिए मजबूर किया. उन्होंने कहा कि आरोपियों ने उस व्यक्ति को इस शर्त पर रिहा कर दिया कि वह उन्हें तीन दिनों के भीतर 20 लाख रुपये देगा.
एसपी ने कहा, “हमने घटना का संज्ञान लिया है. शिकायतकर्ता मेरे पास आया जिसके बाद मैंने उसे फतेहगढ़ थाने भेजा. उसके साथ राजस्थान में मारपीट की गई थी लेकिन उसके अपहरण का अपराध यहां हुआ था इसलिए इस मामले में गुना जिले में मामला दर्ज किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
Iran US War Update: अमेरिका-ईरान तनाव के बीच तेहरान ने कहा है कि वह किसी…
Gurugram News: केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसेवा…
वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित संस्कृत गुरुकुल में पानी के गहरे टैंक की सफाई के…
Chandrababu Naidu On PM Modi: चंद्रबाबू नायडू ने अपने लेख में कहा कि पीएम मोदी…
Bhopal News: भोपाल के हाई-टेक रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर दो भैंसें घूमती…
पीएम मोदी ने ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में 2047 के भारत का विजन बताया. बोले-…