डिंपल यादव
Dimple Yadav Bhojpuri Speech Video: लोकसभा चुनाव-2024 के सातवें व अंतिम चरण के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार जारी है. 1 जून को इस चरण के लिए वोटिंग होगी. उत्तर प्रदेश की मऊ-70 लोकसभा सीट घोसी में भी इसी दिन वोटिंग होगी. पूर्वांचल की खास मानी जाने वाली इस सीट को जीतने के लिए INDIA गठबंधन के साथ ही NDA गठबंधन ने अपनी पूरी ताकत लगा दी है और जनता के दिल में उतरने के लिए हर एक प्रयास कर रहे हैं. इसी बीच सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी व सपा सांसद डिंपल यादव का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें वह भोजपुरी भाषा में भाषण देते हुए दिखाई दे रही हैं. इस दौरान उनके भाषण पर कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
डिंपल यादव ने भोजपुरी में जनता को सम्बोधित करते हुए सबसे पहले कहा प्रणाम घोसी. इसके बाद कहा कि “यहां पर उपस्थित सभी जनता जनार्दन का हृदय से अभिनंदन करथ हईं. घोसी के महान धरा के हम नमन करथ हईं. आज घोसी के जनता के उत्साह देखकर लागत बा की आज घोसी का धरती घोषणा कर दिहले बा कि 4 जून के ई तानाशाही सरकार जाता बा.आज जवन डबल इंजन बा न खूब टकरात बा. एसे बच के रहले के जरूरत बा. दोनों मिलकर कब एक्सीडेंट कर दीहें पता ना बा. एसे सावधान रहे के जरूरत बा. आपन बच्चा और बच्ची के का चाही? नौकरी की जुमला आपके महंगाई चाही कि महंगाई से मुक्ति?”
डिंपल यादव ने भोजपुरी में भाषण देते हुए आगे कहा कि “किसान भाई के फसल क दाम चाही कि लाठी? जनता के वोट के बदले रोज हार चाही कि रोजगार? आने वाले 1 तारीख के साइकिल के बटन दबा के जीता दिहा. संविधान के बचा लीहा. अपने बाल बच्चन के भविष्य की खातिर ज्यादा से ज्यादा वोट से जीता दीहा.” इसी के साथ ही डिंपल यादव ने जनता से पूछा कि किसे जिता दिहा? इस पर लोगों ने कहा राजीव राय के जिता दीहा.
बता दें कि डिंपल यादव ने भोजपुरी में अपना पूरा भाषण पढ़कर दिया. इस दौरान कहीं-कहीं पर उनको भोजपुरी बोलने में असुविधा हुई लेकिन फिर भी उन्होंने भोजपुरी में भाषण दिया जिसकी सभी ने सराहना की. डिंपल यादव का ये वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
-भारत एक्सप्रेस
भारतीय वायुसेना 22, 24 और 25 अक्टूबर को वाराणसी के नमो घाट पर 'विंग्स ओवर…
PM MODI TO WITNESS VARANASI AIR SHOW: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 25 अक्टूबर 2026 को…
UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…
Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…
SWAMI SWAROOPANANDA LAUNCHES YOU ARE THE SKY: चिन्मय मिशन के ग्लोबल हेड स्वामी स्वरूपानंद ने…
WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…