देश

राहुल गांधी को गुल्लक देकर चर्चा में आए कारोबारी दंपति ने किया सुसाइड, जानें ED से क्यों जोड़ा जा रहा यह मामला

मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक दंपति का शव घर के अंदर फंदे से लटकता हुआ पाया गया है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिवार के सदस्यों का आरोप है कि यह घटना प्रशासन की कार्रवाई के कारण हुई है.

फंदे से लटकता मिला दंपति शव

मिली जानकारी के अनुसार, मनोज परमार और उनकी पत्नी नेहा के शव उनके घर पर फंदे से लटके मिले हैं. पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उन्होंने अपने बच्चों के लिए अपनी चिंता व्यक्त की है. परिवार के सदस्यों का आरोप है कि मनोज परमार को प्रशासन की कार्रवाई के कारण मानसिक दबाव का सामना करना पड़ रहा था, जिसके कारण उन्होंने आत्महत्या कर ली.

मनोज और उनकी पत्नी की मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ‘X’ पर लिखा, ”मैंने मनोज के लिए वकील की व्यवस्था भी कर दी थी. लेकिन बड़े दुख के साथ कहना पड़ रहा है मनोज इतना घबराया हुआ था कि आज उसने व उसकी पत्नी ने आत्महत्या कर ली. मैं इस प्रकरण में ED डायरेक्टर से निष्पक्ष जांच की मांग करता हूं.” दंपति के तीन बच्चे हैं – जिया (18 वर्ष), जतिन (16 वर्ष) और यश (13 वर्ष).

बच्चों ने राहुल गांधी को दिया था गुल्लक

मनोज परमार के बच्चे राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान सुर्खियों में आए थे, जब उन्होंने राहुल गांधी को अपनी गुल्लक भेंट की थी. इसके बाद उन्हें ‘गुल्लक टीम’ के नाम से जाना जाने लगा. लेकिन इस घटना के बाद मनोज परमार प्रशासन के निशाने पर आ गए. 5 दिसंबर को ED ने उनके आष्टा और इंदौर के मकानों पर छापे मारे थे, जहां से कई चल-अचल संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए गए थे.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

रांची में मुस्लिम राष्ट्रीय मंच का संवाद कार्यक्रम: शिक्षा, सामाजिक समरसता और विकसित भारत पर ज़ोर

प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…

2 hours ago

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

4 hours ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

5 hours ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

6 hours ago