Winter Care Tips
Winter care tips: देश के कई राज्यों में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है. मौसम यब बदलाव आपके सेहत के लिए बिल्कुल अच्छा नहीं है. यही वजह है कि सभी लोगों को शरीर को गर्म रखने वाले उपाय करते रहने की सलाह दी जाती है. शरीर को गर्म रखने के लिए लोग सर्दियों में अधिक चाय पीने लगते हैं हालांकि यह एसीडिटी का कारण बन सकती है.
अगर लोगों को ज्यादा ठंड लगती है तो ऐसे में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए कुछ आसान और देसी तरीका अपनाना चाहिए. आप इन्हें अपनाते हैं तो आप न केवल शरीर को गर्म रख सकते हैं बल्कि स्वस्थ भी रह सकते हैं. ऐसे में चलिए उन तरीकों के बारे में जिनसे शरीर को अंदर से गर्म रख पाएं.
कुछ लोगों को ज्यादा ठंड लगती है जिसकी वजह से कई बार वह बीमार भी पड़ जाते हैं ऐसे में अगर आप अपने स्वास्थय का ध्यान रखना चाहते हैं तो आप अदरक और शहद मिलाकर खाएं या फिर चाय बनाकर पिएं. कहा जाता है कि अदरक शरीर में गर्मी पैदा करता है और शहद शरीर को ऊर्जा देता है. यह आपको सर्दी और जुकाम से भी बचाता है.
इसके अलावा अगर आपको ठंड में किसी तरह की बीमारी है तो ऐसे में आप खुद को गर्म रखने के लिए एक चम्मच घी और एक चम्मच शहद मिलाकर सुबह खाली पेट लें. यह शरीर को अंदर से गर्म करता है और पाचन को मजबूत बनाता है.
आपने अक्सर देखा होगा कि लोग अपने शरीर को गर्म रखने के लिए तिल और गुड़ का लड्डू बनाकर खाते हैं. लेकिन क्या ये हमारे सेहत के लिए फायदेमंद है? जी हां तिल और गुड़ का सेवन सर्दियों में खास रूप से फायदमेंद माने जाते हैं. इन दोनों को आप मिलाकर खाएं या फिर लड्डू बनाकर खा सकते हैं. तिल और गुड़ सर्दी में शरीर को गर्म रखते हैं और ऊर्जा देते हैं.
ये भी पढ़ें: … तो कुकिंग ऑयल से भी हो सकता है कैंसर, जाने अमेरिकी स्टडी का चौंका देने वाला दावा
कुछ लोगों को ठंडा पानी पसंद है तो कुछ लोगों गर्म लेकिन ठंड के मौसम में ठंड़ा पानी पीने से आपके स्वास्थय पर असर पड़ता है. इसलिए सर्दियों में दिनभर गर्म पानी पीने की आदत डाल लें. साथ ही कभी-कभी उसमें एक चुटकी नमक भी डाल लें. यह आपको शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और ठंड से बचाव करता है.
इतना ही नहीं अगर आप अपने शरीर को मजबूत और स्वस्थ रखना चाहती है तो उसके लिए आप नियमित योग और हल्की एक्सरसाइज जैसे दौड़ना, साइकिल चलाना या स्ट्रेचिंग करें. इससे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन तेज होता है और शरीर गर्म बना रहता है.
-भारत एक्सप्रेस
BJP Padyatra In Delhi: रामलीला मैदान में विपक्ष के इस शक्ति प्रदर्शन को बेअसर करने…
PNB Credit Card New Rules 2026: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) ने Visa और RuPay क्रेडिट…
Ramlila Maidan Rally: सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने कहा कि हमें भाजपा का एजेंट बताया…
Nawada Government Bus Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार सरकारी बस की टक्कर से…
MP News: उज्जैन के होटल श्रीगंगा में जहरीली गैस से 4 कर्मचारियों की मौत के…
Amit Shah: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को चंडीगढ़ पुलिस के 60वें स्थापना दिवस…