देश

Madhya Pradesh: किसानों ने 700 एकड़ से ज्यादा भूमि में बोई थी मक्का की फसल, भुट्टे में नहीं आया दाना, कर्ज की चिंता से नींद उड़ी

ओमप्रकाश रामणेकर, खरगोन: मध्य प्रदेश में खरगोन जिले कई गांवों में मक्के की फसल बेकार हो गई, जिससे सैकड़ों किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया. मक्के का उत्पादन नहीं होने से अब किसानों को कर्ज की चिंता सताने लगी है. कइयों को अब न भूख-प्यास लग रही है, और न नींद आ पा रही है.

जानकारी के अनुसार, 200 से अधिक किसानों ने 700 से अधिक एकड़ कृषि भूमि में एडवांटा कंपनी का मक्का का बीज डाला गया था. हालांकि, मक्के की फसल से उत्पाद नहीं मिला. किसानों का कहना है कि मक्का की फसल में उनके यहां कहीं एक भुट्टा लगा तो कहीं दो भुट्टे. अधिकतर भुट्टों में दाने काफी कम थे, किसी किसी में एक भी दाना नहीं निकला. जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है.

किसानों की पीड़ा का अहसास करते भारत एक्सप्रेस के पत्रकार

किसानों ने अपने यहां के कलेक्टर सहित उपसंचालक कृषि विभाग में शिकायत की, जिसके बाद विभाग द्वारा खेतों में खड़ी मक्के के फसल का सर्वे करके पंचनामा बनाया गया. किसानों की शिकायत सही पाई जाने पर कलेक्टर ने संबंधित कंपनी के खिलाफ़ कार्रवाई शुरू कराई. कंपनी पर एफआईआर दर्ज कराने के आदेश जारी किए गए. किसानों की शिकायत पर बीज व उत्पादन की जांच कराई गई है.

थोथे भुट्टा दिखाते किसान. खेतों में मक्के की फसल बेकार साबित हुई.

संवाददाता ने बताया कि कई किसानों ने शिकायत की थी ‘एटवांटा’ कंपनी के मक्का के बीज में अच्छा उत्पादन नहीं हो रहा, जांच दल के निरीक्षण में उनकी शिकायत सही पाई गई. खरगोन जिले के ग्राम नागझिरी, उमरखली, कुम्हारखेड़ा एवं कोठा खुर्द के किसानों का कहना है कि वे एटवांटा कंपनी से मक्का के बीज किस्म पीएसी 751 के पैकेट खरीदकर लाए थे. बीज बोने के बाद फसल होने पर मक्का के भुट्टों में दाने नहीं आए. एक स्थान पर एक से अधिक भुट्टे निकले और फसल सूखने लगी. इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ.

वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गिरधारी भावर

खरगोन विकास खंड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी गिरधारी भावर ने बयान में कहा, ‘किसानों की शिकायतें मिलने के बाद उपसंचालक कृषि ने 30 अगस्त को जांच दल गठित कर फसल की जांच कराई है. ये पाया गया है कि मक्का की उस किस्म में एक ही जगह दो या अधिक छोटे-छोटे भुट्टे निकलने एवं दाने बहुत कम या बिल्कुल नहीं पाए जाने के कारण उत्पादन बहुत कम हुआ.’

— भारत एक्सप्रेस.

Vijay Ram

'भारत एक्सप्रेस' में चीफ सब एडिटर। न्‍यूज वेबसाइट पर एवरग्रीन स्‍टोरीज, क्रिएटिव/स्‍पेशल प्रजेंटेशन, हाइलाइट्स के अगुआ। संस्‍था के शुरुआती दौर से दिन-रात हर मौके पर दम-दिमाग झोंककर स्वयं को तपाया। अब तक 8,000 से ज्‍यादा पोस्ट्स पब्लिश कर चुके, 1K+ बाइलाइन हुईं। 'भारत एक्सप्रेस' के CMD एवं एडिटर-इन-चीफ उपेन्द्र राय जी के प्रोग्राम्स (कॉन्क्लेव), और आर्टिकल्‍स को Bharatexpress.com पर प्रमुखता से कवर करते हैं। जर्नलिज्‍म में इनके 10+ वर्ष बीते। यहां से पहले एबीपी इंटरनेशनल, वनइंडिया हिंदी, राजस्‍थान पत्रिका और भास्कर ग्रुप में सेवा दे चुके। देश-विदेश, सैन्य-रणनीति, स्पेस साइंस, ऑफबीट, धर्म-अध्यात्म की खबरों में रुचि।

Recent Posts

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

44 minutes ago

धनतेरस 2026: पूजा का शुभ समय, क्या खरीदें और क्या नहीं? जानिए पूजन की आसान विधि

धनतेरस 2026 का पर्व 6 नवंबर को मनाया जा रहा है. इस दिन भगवान धन्वंतरि,…

47 minutes ago

धनतेरस पर खरीदी है सोना, चांदी या झाड़ू? घर लाने के बाद सबसे पहले करें ये काम, तभी मिलेगा शुभ फल

धनतेरस 2026 पर सोना, चांदी, बर्तन, झाड़ू या साबुत धनिया खरीदने के बाद क्या करना…

57 minutes ago

150 साल पुरानी दुकान पर सरकारी नोटिस, सिस्टम से भिड़े अरुण गोविल; कैसी है फिल्म ‘नोटिस’?

Notice Movie Review: अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया करीब 39 साल बाद फिल्म 'Notice' में…

60 minutes ago

6 नवंबर 1944: जब अमेरिका के बी रिएक्टर में शुरू हुआ प्लूटोनियम का उत्पादन, इसी से बना था नागासाकी पर गिराया गया परमाणु बम

6 नवंबर 1944 को अमेरिका के हैनफोर्ड स्थित बी रिएक्टर में बड़े पैमाने पर हथियार-ग्रेड…

1 hour ago

शहजाद पूनावाला बने ‘राइज एंड फॉल 2’ के नए बादशाह, प्रियंका को हराकर जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये

रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' को उसका नया अल्टीमेट रूलर मिल गया है.…

2 hours ago