देश

पैसे के दम पर रोडशो में जुटाई जा रही भीड़’, ओम प्रकाश राजभर पर पूर्व सुभासपा नेता का आरोप

राजनीति और आरोप-प्रत्यारोप का चोली दामन का साथ है. दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हैं. खासकर यह तब और रुचिकर हो जाता है जब कभी राजनीति  क, ख,ग, घ साथ में ही सीखने वाले पार्टी के सदस्य के दूसरे दल में जाने के बाद हो. इसी परपंरा को निभाते हुए ओम प्रकाश राजभर की सुभासपा पार्टी पर कभी उनके ही पार्टी में साथी रहे  पूर्व सुभासपा नेता रामजीत राजभर ने किया है. रामजीत ने राजभर पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उनकी रैलीयों में लोगों को पैसो देकर बुलाया जा रहा है.

दरअसल यूपी में सुभासपा पार्टी सावधान यात्रा कर रही है. इस दौरान ओम प्रकाश राजभर जिले-जिले में जाकर रैली और रोड शो कर रहे हैं, और उनके इस कार्यक्रम में लोगों की काफी भीड़ भी उमड़ रही है. जिस पर बीते दिनों सुभासपा से अलग हुए  रामजीत राजभर ने बड़े सवाल खड़े किए हैं. रामजीत राजभर  ने ओपी राजभर पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि रैली में पैसों के दम पर भीड़ जुटाई जा रही है.

उन्होंने ओपी राजभर पर सीधे हमला करते हुए कहा है कि, ‘जो पंद्रह, पांच और दस हजार की बात करते हैं, ऐसा कुछ है ही नहीं. हम लोगों ने भी गांव-गांव में जार कैडर की बैठक की है’. ओपी राजभर पर एक के बाद एक हमला करते हुए रामजीत ने कहा कि, “ऐसा कुछ भी नजर नहीं आ रहा है, अगर इनकी कुछ भीड़ होगी तो वो सावधान यात्रा के साथ चलने वाले लोग हैं. वे ही हर जगह गाड़ियों को ले जाने का काम करते हैं.

मऊ में भी पैसे देकर जुटाई जाएगी भीड़

कभी सुभासपा पार्टी में ओपी राजभर के सुर में सुर मिलाने वाले रामजीत राजभर आज उन्हीं को घेरते हुए दिखाई पड़ रहे हैं. सुभासपा की अगली सावधान यात्रा का रोड शो मऊ जिले में होना है. जिस पर रामजीत राजभर ने सवाल उठाना शुरु कर दिया है. मऊ से ही कभी सुभासपा के जिला अध्यक्ष रहे रामजीत राजभर ने कहा कि,  मऊ जनपद में किसी गांव से कोई आने के लिए तैयारी नहीं है. रैलियों में पैसे के दम पर भीड़ जुटाई जा रही है. उन्हें जनता वाराणसी भेजकर के दम लेगी.”

 

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

हार की हैट्रिक के बाद धमाकेदार पलटवार…! HK6 में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को हराकर चखा जीत का स्वाद

हॉन्गकॉन्ग इंटरनेशनल सिक्सेस 2026 के 11वें स्थान के प्लेऑफ मुकाबले में भारत ने बांग्लादेश को…

35 minutes ago

अर्नब चक्रवात के बाद एक और भीषण तूफान…! 20 राज्यों में मचेगा उत्पात, मूसलाधार बारिश का खौफनाक अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चक्रवाती तूफान में बदलने की…

1 hour ago

बिहार में बड़ा सियासी बवंडर, दो निर्दलीय MLC के बीजेपी में शामिल होते ही भड़के तेजस्वी, कहा- संविधान का उड़ रहा मजाक

Tejashwi Yadav: बिहार में दो निर्दलीय विधान पार्षदों के बीजेपी में शामिल होने के बाद…

1 hour ago

दिवाली से ठीक पहले महंगाई की तगड़ी खुराक…! बढ़ गए सिलेंडर के दाम, जानें क्या है नया रेट

LPG Cylinder Price Hike: तेल कंपनियों ने 1 नवंबर 2026 से 19 किलो वाले कमर्शियल…

2 hours ago

अहोई अष्टमी पर ग्रहों की चाल में बड़ा बदलाव…! अचानक इन 4 राशियों पर बरसेगा बेहिसाब पैसा

रवि पुष्य नक्षत्र और अहोई अष्टमी के संयोग में 1 नवंबर 2026 का दिन ज्योतिषीय…

2 hours ago