देश

पश्चिम बंगाल में बैन हुई ‘The Kerala Story’, अनुराग ठाकुर बोले- आतंकी संगठनों के साथ खड़ी हैं ममता बनर्जी

The Kerala Story Ban In West Bengal: पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने फिल्म ‘The Kerala Story’ को राज्य में बैन कर दिया है. सुदीप्तो सेन के डायरेक्शन में बनी ‘The Kerala Story’ को बैन करने का ऐलान करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि यह नफरत और हिंसा की किसी भी घटना से बचने और राज्य में शांति बनाए रखने के लिए है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, “द कश्मीर फाइल्स” क्या है? यह एक वर्ग को अपमानित करना है. “द केरल स्टोरी” क्या है?… यह एक विकृत कहानी है.” वहीं ममता बनर्जी के इस फैसले पर बीजेपी ने आपत्ति जाहिर की है.

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने फिल्म को पश्चिम बंगाल में बैन किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “पश्चिम बंगाल जैसा राज्य फिल्म को बैन करके बहुत बड़ा अन्याय कर रहा है. वहां अभी एक मासूम बच्ची की बलात्कार और हत्या हुई, इस पर तो ममता बनर्जी कुछ नहीं बोलती, लेकिन फिल्म को बैन कर रही हैं. क्या मिल रहा है आपको ऐसे आतंकवादी संगठन के साथ खड़े होकर, उनकी सोच को बढ़ावा देकर?”

बता दें कि फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही The Kerala Story विवादों में है. इस फिल्म के ट्रेलर में दावा किया गया था कि 32 हजार लड़कियां केरल से गायब हो गईं और उन्होंने बाद में आईएसआईएस ज्वाइन कर लिया था. फिल्म में किए गए इस दावे पर घमासान मच गया. कांग्रेस के सांसद शशि थरूर ने इस फिल्म की कहानी पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह हमारे केरल की कहानी नहीं है.” वहीं अन्य दलों ने भी इसे प्रोपगैंडा मूवी करार दिया है.

हाई कोर्ट ने रिलीज पर रोक लगाने से कर दिया था इनकार

दूसरी तरफ, बीजेपी खुलकर इस फिल्म का समर्थन कर रही है और यहां तक कि कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए प्रचार में भी इस फिल्म की चर्चा जोरों पर रही है. इसके पहले, फिल्म की रिलीज रोकने को लेकर केरल हाई कोर्ट में एक याचिका दायर की गई थी, जिस पर सुनवाई करते हुए केरल हाई कोर्ट ने ‘द केरल स्टोरी’ की रिलीज पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था और कहा था कि कुल मिलाकर फिल्म के ट्रेलर में किसी विशेष समुदाय को लेकर कुछ भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं है.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

ट्विशा शर्मा सुसाइड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई और आरोपियों को जारी किया नोटिस

पूर्व मॉडल ट्विशा शर्मा आत्महत्या मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई, समर्थ सिंह और गिरिबाला…

11 minutes ago

14 करोड़ जरूरतमंदों को मिला पोषण का संबल, योगी सरकार की योजना ने बदल दी तस्वीर

उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत 14…

20 minutes ago

‘2017 से पहले कैद थे बेटियों के सपने…’ शारदीय नवरात्रि पर विपक्ष पर बरसे सीएम योगी आदित्यनाथ

नवरात्रि के छठे दिन सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को बधाई दी. उन्होंने कहा कि…

31 minutes ago

‘दूध, दही से लेकर पर्यावरण अनुकूल वस्तुओं तक…’ जानिए क्या है योगी सरकार की पंचगव्य योजना?

CM Yogi Panchagavya Scheme: उत्तर प्रदेश में गो आधारित उत्पादों की बिक्री और विपणन को…

33 minutes ago

दीपावली से पहले स्वच्छता मित्रों को सीएम योगी का तोहफा, मानदेय में भारी बढ़ोतरी से खिले कर्मचारियों के चेहरे

वाराणसी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वच्छता मित्र' सम्मान समारोह में सफाईकर्मियों के…

1 hour ago