खेल

IPL 2023: टीम इंडिया का नया ‘रन मशीन’, गुजरात टाइटंस की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी

Shubman Gill, IPL 2023: इस सीजन टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में शतक लगा चुके हैं शुभमन गिल ने आईपीएल के 16वें सीजन में अपनी शानदार फॉर्म कायम रखी है. गुजरात टाइटंस के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेलते हुए गिल इस टीम की बल्लेबाजी का मजबूत हिस्सा हैं. IPL 2023 में अब तक 11 मैच में 4 अर्धशतक जड़ चुके इस युवा बल्लेबाज के नाम 469 रन है. न केवल गुजरात के लिए बल्कि गिल की ये शानदार बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए आने वाले समय में वरदान बन सकती है.

गुजरात की बल्लेबाजी की सबसे मजबूत कड़ी 

इसमें कोई शक नहीं है की गुजराट टाइटंस टूर्नामेंट की सबसे बेस्ट टीमों में से एक है. इस टीम की सबसे बड़ी ताकत उसकी बल्लेबाजी है जिसमें शुभमन गिल एक बड़ा नाम है. चाहे पिछले सीजन की बात करे या चल रहे इस सीजन हर मौके पर गिल टीम की उम्मीदों पर कायम रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Ishan Kishan, WTC Final: ईशान की भारतीय टीम में एंट्री, केएल राहुल की जगह मिला मौका

लखनऊ के खिलाफ गिल का धमाका

स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 51 गेंद में नाबाद 94 रन बनाए. उन्होंने 184 के शानदार स्ट्राइक रेट से बैटिंग की. इस दौरान उनके बल्ले से 7 बड़े छक्के और 2 चौके देखने को मिले. गिल ने अंत तक बल्लेबाजी की और लखनऊ के गेंदबाजों के धागे खोल दिए.

Amit Kumar Jha

Recent Posts

बिहार में एनडीए सरकार का एक वर्ष: 21 नवंबर को वैशाली के दौरे पर आ सकते हैं पीएम मोदी, बड़े उत्सव की तैयारी

20 नवंबर को बिहार में एनडीए सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो रहा…

5 hours ago

मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ से बनेंगे 5 ग्रीनफील्ड कॉरिडोर, 1,398 KM का आधुनिक सड़क नेटवर्क तैयार

MP Greenfield Corridor: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में 63,296 करोड़ रुपये की…

5 hours ago

सज्जाद जहीर की कहानी: रावलपिंडी षड्यंत्र, जेल से रिहाई और भारत वापसी

सज्जाद जहीर उर्दू साहित्य के प्रमुख लेखक, प्रगतिशील लेखक संघ के संस्थापक और कम्युनिस्ट विचारक…

5 hours ago