देश

वायनाड की जनता ने संविधान को मजबूत करने का काम किया: प्रियंका गांधी

कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी आज वायनाड में होंगी. वो उपचुनाव के लिए प्रचार करने पहुंचेंगी. इससे पहले उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में वायनाड की जनता को खूब सराहा. कहा कि यहां के लोगों ने लोकतंत्र की भावना को बखूबी समझा है और उसे मजबूत भी किया है.

प्रियंका गांधी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “वायनाड की जनता पहले भी सत्य, न्याय और लोकतंत्र के साथ खड़ी हुई है और संविधान की भावना को मजबूत करने का काम किया है. वायनाड के लोग आगे भी संविधान और लोकतंत्र को मजबूत करते हुए विकास और प्रगति का नया अध्याय लिखेंगे. जनता का जोश और उत्साह देखने लायक है.”

इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने बताया कि वो सोमवार को वायनाड की जनता के साथ संवाद करेंगी. दरअसल, देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाया है, जो पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के रायबरेली सीट चुनने के बाद खाली हो गई थी.

बता दें कि इससे पहले शनिवार को प्रियंका गांधी ने वायनाड की जनता के नाम एक पत्र लिखा था. जिसमें उन्होंने हाल ही में वायनाड में आई त्रासदी का जिक्र करते हुए लिखा था कि ‘वायनाड के मेरे प्यारे बहनों और भाइयों. मैं अपने भाई के साथ कुछ महीने पहले चूरामाला और मुंडक्कई गई थी. मैंने वहां भूस्खलन से हुई तबाही और आपके नुकसान को बहुत करीब से देखा. इस दौरान मैं उन बच्चों से मिली, जिन्होंने अपने सभी प्रियजनों को इस तबाही में खो दिया. माताएं अपने बच्चों और परिवारों के लिए दुखी थीं, जिनका पूरा जीवन प्रकृति के प्रकोप में बह गया था. फिर भी इस त्रासदी के बीच मुझे जो चीज दिखाई दी, वह था आपका असीम साहस और धैर्य.’


ये भी पढ़ें- जूम्म-कश्मीर में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर की फायरिंग, अखनूर में मुठभेड़ शुरू


केरल की वायनाड सीट से प्रियंका के मुकाबले भारतीय जनता पार्टी ने नव्या हरिदास को अपना उम्मीदवार बनाया है. ये भाजपा संसदीय दल की नेता और कोझिकोड निगम में दो बार पार्षद रही हैं और भाजपा महिला मोर्चा की राज्य महासचिव भी हैं. वायनाड उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को मतदान होना है, वहीं इसके नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

प्रयागराज के सैलून में ताबड़तोड़ फायरिंग: शेविंग करा रहे युवक को गोलियों से भूना

प्रयागराज के अल्लापुर इलाके में गुरुवार शाम एक सैलून के अंदर शेविंग करा रहे 32…

3 minutes ago

कसाब: एक आतंकी की पूरी कहानी… चौथी पास लड़के से मुंबई के खूनी हमले तक, और फिर फांसी के तख्ते तक!

जिस चेहरे ने 26/11 की तस्वीरों के जरिए पूरी दुनिया को मुंबई का दर्द दिखाया,…

39 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट में संविधान दिवस समारोह: राष्ट्रपति मुर्मू ने नक्सलवाद पर जताई चिंता, SCBA अध्यक्ष प्रदीप राय ने उठाए बुनियादी सवाल

सुप्रीम कोर्ट में आयोजित संविधान दिवस समारोह में सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) के अध्यक्ष…

1 hour ago

अर्थव्यवस्था के आंकड़ों पर ट्रंप का बड़ा दावा, रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर भी कही अहम बात

Donald Trump GDP Growth Claim: डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी जीडीपी आंकड़ों में संशोधन को लेकर…

1 hour ago

कायम है किताबों का जादू: मुंबई बुक फेस्टिवल में पहुंचे CMD उपेंद्र राय और आचार्य मनीष

मुंबई में जारी 'मुंबई बुक फेस्टिवल' किताबों के महाकुंभ के रूप में उभरा है. भव्य…

1 hour ago

कौन हैं अर्चना तिवारी? अनंत सिंह की बेटी की शादी में गिरे नोट लेने से इनकार कर बनीं चर्चा का केंद्र

Anant Singh Daughter Wedding: अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी में नोट लेने…

1 hour ago