Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

जम्मू-कश्मीर में आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर की फायरिंग, अखनूर में मुठभेड़ शुरू

Jammu Kashmir Encounter: सोमवार (28 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में आतंकियों ने एक सेना के वाहन पर हमला करने की कोशिश की. इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई.

Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: आतंकियों ने सेना की गाड़ी पर की फायरिंग.

Dipesh Thakur Edited by Dipesh Thakur

Jammu Kashmir Encounter: सोमवार (28 अक्टूबर) को जम्मू-कश्मीर के अखनूर इलाके में आतंकियों ने एक सेना के वाहन पर हमला करने की कोशिश की. इसके बाद वहां मुठभेड़ शुरू हो गई. अधिकारियों के अनुसार, सोमवार सुबह अखनूर के बत्तल इलाके में आतंकियों ने सेना के वाहन पर गोलीबारी की.

घात लगाकर हमला करने की कोशिश नाकाम

अधिकारियों ने बताया, “आतंकियों की घात लगाकर हमला करने की कोशिश नाकाम हो गई, जिसके बाद इलाके में घेराबंदी अभियान शुरू किया गया. अब सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच गोलीबारी चल रही है. आतंकियों के सभी निकलने के रास्ते सील कर दिए गए हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि इलाके में और सैनिक भेजे गए हैं.

पिछले हफ्ते हुई थी दो स्थानीय लोगों की मौत

खासकर शांति से हुए लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बाद आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर में अपनी गतिविधियां बढ़ा दी हैं. पिछले गुरुवार को आतंकियों ने गुलमर्ग के पास सेना के एक वाहन पर हमला किया, जिसमें दो सैनिकों और दो स्थानीय पोर्टरों की मौत हो गई थी. इस हमले में घायल एक और सैनिक ने अगले दिन दम तोड़ दिया था, जिससे मरने वालों की संख्या पांच हो गई थी.

20 अक्टूबर को आतंकियों ने गांदरबल जिले के गगनगीर इलाके में एक निजी निर्माण कंपनी के श्रमिक शिविर पर हमला किया था. इस हमले में सात लोग मारे गए, जिनमें छह बाहरी मजदूर और एक कश्मीरी डॉक्टर शामिल थे.

यह हमला मासूम, निहत्थे श्रमिकों पर हुआ था जो श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक सुरंग के निर्माण में लगे हुए थे. इस सुरंग के बनने के बाद श्रीनगर और सोनमर्ग का रास्ता साल भर खुला रहेगा और सोनमर्ग एक सीजनल टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन सकेगा, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी फायदा होगा और युवाओं को रोजगार मिलेगा.



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital