Delhi Liquor Policy Scam: दिल्ली शराब नीति घोटाला मामले में गिरफ्तारी से प्रोटेक्शन देने की मांग वाली केजरीवाल की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई जारी है. कोर्ट में सुनवाई के दौरान ईडी ने केजरीवाल की याचिका पर ऐतराज जताया. ईडी ने कहा कि जबतक इस मामले में मुख्य याचिका पर मेंटेनिबिलिटी तय नहीं हो जाती तब तक इस मांग पर सुनवाई कैसे हो सकती है.
वहीं केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने डीके शिवकुमार मामले का हवाला देते हुए प्रोटेक्शन की मांग की. कोर्ट ने पूछा कि क्या आपने ED के समन का जवाब दिया. कोर्ट के इस सवाल पर केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि ED के सभी समन के जवाब हमने दिए हैं.
केजरीवाल के वकील कहा कि चुनाव के बीच में 16 मार्च को नया समन जारी किया गया था. केजरीवाल पार्टी के नेशनल कन्वेनर हैं. अगर 8 महीने तक जांच एजेंसी ने इंतज़ार किया तो दो महीने और इंतज़ार कर सकती है, मामले में जांच 2020 से चल रही है.
केजरीवाल के वकील ने कहा कि क्या मुझे यह जानने का अधिकार नहीं है कि मुझे किस हैसियत से बुलाया जा रहा है? क्या यह कुछ ऐसा है जो मैं अचानक पूछ रहा हूं? केजरीवाल के वकील ने कहा कि अगर जांच एजेंसी गिरफ्तार करना ही चाहती है तो मुझे गिरफ्तार कर लें अगर आप इतने खुश हैं तो चुनाव के बाद मुझे गिरफ्तार कर लें. इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने लोकसभा चुनाव तक गिरफ्तारी से संरक्षण मांगा. केजरीवाल के वकील ने कहा कि ED के समन बहुत खास हैं, यह चुनावी समन है.
हाई कोर्ट ने केजरीवाल के वकील से कहा जब तक आप जांच में शामिल नहीं होंगे, आपको कैसे पता चलेगा कि जांच एजेंसी को किन चीजों/दस्तावेजों की जरूरत है? कोर्ट ने ED से कहा कि जिन दस्तावेज़ों, मेटीरियल के आधार पर आप केजरीवाल को समन कर रहे है वह हमको दिखाइए.
यह भी पढ़ें- Supreme Court की नाराजगी के बाद Patanjali Ayurved ने ‘भ्रामक विज्ञापन’ मामले में बिना शर्त माफी मांगी
ED ने कहा कि हमारे पास पर्याप्त सबूत हैं. हम केजरीवाल को इंडिविजुअल कैपेसिटी में समन जारी रहे हैं आज भी केजरीवाल जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हो रहे हैं. किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी से रोक के लिए कानून में कोई प्रवधान नहीं है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…
Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…
UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…
UP Medical News: यूपी के सरकारी डॉक्टर अब पीजी के बाद सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई…
IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…
Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…