खेल

IPL 2024 सीजन में MS Dhoni हैं सबसे उम्रदराज कप्तान, जानें किस टीम के कैप्टन हैं सबसे युवा

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत कल यानी 22 मार्च से हो रही है. इस सीजन में एक बार फिर से सभी 10 टीमें खिताब के लिए अपना दम लगाती हुई दिखेगी. 17वें सीजन का पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और फाफ डु प्लेसिस की कप्तानी वाली आरसीबी के बीच होगी. पिछले सीजन में धोनी की कप्तानी में सीएसके रिकॉर्ड पांचवीं बार चैंपियन बनी थी. अब इस सीजन में एमएस धोनी के ऊपर एक बार फिर से खिताब बचाने की जिम्मेदारी होगी. इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी सबसे उम्रदराज कप्तान के रूप में मैदान पर उतरेंगे. वहीं इस सीजन में सबसे युवा यानी सबसे कम उम्र के कप्तान गुजरात टाइटंस के शुभमन गिल होंगे.

धोनी सबसे बुजुर्ग और गिल सबसे युवा कप्तान

आईपीएल के 17वें सीजन में एक ओर जहां 42 साल के महेंद्र सिंह धोनी चेन्नई सुपर किंग्स की कमान संभालते हुए दिखेंगे. वहीं गुजरात टाइटंस की अगुवाई 22 साल के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथों में होंगी. इस सीजन में शुभमन गिल सबसे युवा कप्तान के तौर पर टूर्नामेंट में खेलेंगे. जबकि एमएस धोनी सबसे बुजुर्ग कप्तान होंगे. आईपीएल 2024 से पहले गुजरात टाइटंस के कप्तान हार्दिक पंड्या गुजरात टाइटंस को छोड़कर मुंबई इंडियंस का हाथ थाम लिया था. जिसके बाद गुजरात टीम की कमान शुभमन गिल को दी गई. गुजरात टाइटंस आईपीएल में सिर्फ दो साल पुरानी है, लेकिन इस टीम ने अपने दो ही साल में कमाल का प्रदर्शन किया. अपने पहले ही सीजन में गुजरात चैंपियन बनी थी. वहीं दूसरे सीजन में उपविजेता रही थी.

पिछले सीजन रहे थे सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी

टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज शुभमन गिल ने अपने आईपीएल क्रिकेट करियर की शुरुआत साल 2018 में किया था. इस सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स ने उन्हें 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा था. इसके बाद वह साल 2021 तक इस टीम के साथ जुड़े रहे, इसके बाद साल 2022 में जब लीग में गुजरात टाइटंस की एंट्री हुई तो गुजरात ने 8 करोड़ रुपये में शुभमन गिल को अपने टीम में शामिल किया था. अपने पहले ही सीजन में ये टीम चैंपियन बनी थी. उस सीजन में गिल ने 16 मैचों में 483 रन बनाए थे जबकि, पिछले सीजन में शुभमन गिल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे. उन्होंने 17 मैचों में 890 रन ठोके थे. जिसमें 3 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं. आईपीएल में उनका सर्वाधिक स्कोर 129 रन है.

ये भी पढ़ें- IPL 2024, CSK Full Squad, Schedule: आईपीएल 2024 से पहले जानें चेन्नई सुपर किंग्स का फूल स्क्वॉड, मैच टाइमिंग, मैच शेड्यूल, अंक तालिका और अन्य डिटेल्स

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

5 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago