देश

संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर लगा ताला: गृह मंत्री अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन की जीत पर पहली प्रतिक्रिया दी. उन्होंने महाविकास अघाड़ी पर निशाना साधते हुए कहा कि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है. उन्होंने इस जीत को महाराष्ट्रवासी की जीत बताया.

चुनावी नतीजे पर गृह मंत्री अमित शाह ने दी प्रतिक्रिया

गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”जय महाराष्ट्र, इस ऐतिहासिक जनादेश के लिए महाराष्ट्र की जनता का कोटि-कोटि वंदन. छत्रपति शिवाजी महाराज, बाबासाहेब आंबेडकर जी, ज्योतिबा फुले जी और वीर सावरकर जी की पुण्यभूमि महाराष्ट्र ने विकास के साथ-साथ संस्कृति और राष्ट्र को सर्वोपरि रखने वाले महायुति गठबंधन को इतना प्रचंड जनादेश देकर भ्रम और झूठ के सहारे संविधान के नकली हितैषी बनने वालों की दुकान पर ताला लगाने का काम किया है. यह जीत हर एक महाराष्ट्रवासी की जीत है.”

दूसरे पोस्ट में उन्होंने लिखा, ”महायुति की यह विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार की ‘पॉलिटिक्स ऑफ परफॉर्मेंस’ की जीत है. महाराष्ट्र वासियों ने तुष्टीकरण की राजनीति को नकार कर महायुति की विरासत, विकास और गरीब कल्याण पर फिर से अपना भरोसा जताया है. इस भव्य जीत के लिए महाराष्ट्र के भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर बावनकुले, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजीत पवार को हार्दिक बधाई देता हूं.”

झारखंड विधानसभा चुनाव के नतीजों पर भी गृह मंत्री अमित शाह ने रिएक्शन दिया. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”झारखंड में भाजपा को सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद देने के लिए प्रदेशवासियों का आभार व्यक्त करता हूं. साथ ही, झारखंड भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए शुभकामनाएं देता हूं. भाजपा के लिए जनजातीय समाज की आकांक्षाओं की पूर्ति और उनकी अस्मिता की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. एनडीए की केंद्र सरकार झारखंडवासियों की उन्नति, प्रगति और जनजातीय विरासतों की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और मोदी जी के नेतृत्व में हम निरंतर इस दिशा में कार्य करते रहेंगे. भाजपा झारखंड में एक सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाएगी.”

अमित शाह ने उपचुनावों के नतीजों पर भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा, ”देशभर में हुए उपचुनावों में विजयी होने वाले एनडीए के सभी प्रत्याशियों को बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश विकास और विश्वास के सुंदर कालखंड का साक्षी बन रहा है. लोकसभा चुनाव, हरियाणा या महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव के साथ ही उपचुनावों में एनडीए की यह जीत स्पष्ट करती है कि देश वासियों का मोदी जी पर अटूट भरोसा है. एनडीए के विजयी प्रत्याशी विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सर्वोच्च योगदान देते रहेंगे.”

ये भी पढ़ें- ‘यह सुशासन की जीत’ महाराष्ट्र में जीत के बाद पीएम मोदी का पोस्ट, कहा- एकजुट होकर हम और भी ऊँचे उठेंगे

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

9 नवंबर को 1,024 करोड़ की सौगात, 1,200 परिवारों को मिलेंगे घर; कांकरिया में दौड़ेंगी नई टॉय ट्रेन

Amit Shah Ahmedabad Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 नवंबर को अहमदाबाद दौरे पर…

2 minutes ago

VRINDAVAN: श्रीबांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए नई व्यवस्था, दिवाली और कार्तिक मास में सुलभ दर्शन की तैयारी

दिवाली और कार्तिक मास के पावन अवसर पर ब्रजभूमि के प्रसिद्ध श्रीबांकेबिहारी मंदिर में श्रद्धालुओं…

8 minutes ago

दिवाली-छठ पर योगी सरकार अलर्ट, यूपी के सभी मेडिकल कॉलेजों में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा; लापरवाही पर तय होगी जवाबदेही

दीपावली और छठ पूजा के दौरान हादसों और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए योगी…

11 minutes ago

PM मोदी से मिले सूर्यकुमार यादव, पत्नी-बेटी के साथ पहुंचे प्रधानमंत्री आवास; नन्ही बच्ची के भजन पर मंत्रमुग्ध हुए PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धनतेरस के मौके पर पूर्व भारतीय टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव, उनकी…

1 hour ago

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ‘मिशन उत्तराखंड’ का किया आगाज, तीसरी बार भी भाजपा सरकार बनाने का दिया लक्ष्य

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को उत्तराखंड के स्थापना दिवस के अवसर पर…

2 hours ago