देश

Badaun: “जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश था, वही अब उत्सव प्रदेश बन गया है…कहीं रामोत्व तो कहीं दीपोत्सव हो रहे हैं”, बदायूं में बोले सीएम योगी

Badaun: विकास के पंख लगाकर उड़ रही यूपी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने एक और सौगात दे दी है. शनिवार को बदायूं जिले में बायोगैस प्लांट के साथ 400 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का तोहफा दिया है. बता दें कि बदायूं के दातागंज के गांव सैजनी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें एचपीसीएल के बायोगैस प्लांट का सीएम ने उद्घाटन किया. इसके अलावा यहां पर उन्होने 44 नई परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया. इस मौके पर मंच पर सीएम के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे.

उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करने से पहले सीएम ने अपने चिरपरिचित अंदाज में पहले भारत माता की जय और जय श्रीराम के नारे लगाए और इसके बाद बायोगैस प्लांट के लिए पीएम मोदी और केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए बदायूं वासियों को बधाई दी. इसके बाद अयोध्या के राम मंदिर की बात करते हुए कहा कि 500 वर्षों का इंतजार समाप्त हो गया है. 22 जनवरी को अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम था ही, भारत के गौरव की भी प्राण प्रतिष्ठा हुई है. यही रामराज्य है. जब सरकारें अच्छी होती हैं, तो आस्था का सम्मान होता है.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: यूपी में 11 सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस, INDIA गठबंधन तस्वीर हुई साफ…अखिलेश बोले- “बदलेंगे इतिहास “

युवाओं को मिलेगा रोजगार

सीएम ने आगे कहा कि बदायूं जनपद के दातागंज में बायोगैस प्लांट का उद्घाटन पीएम मोदी के विजन को धरातल पर उतारकर नई शुरुआत है. वह आगे बोले कि, बायोगैस प्लांट किसानों की समृद्धि, युवाओं के रोजगार और पर्यावरण रक्षा का नया माध्यम बनने जा रहा है. इसी के साथ ही उन्होंने अन्य जिले में लगाए जाने वाले बायोगैस प्लांट का भी जिक्र किया और बताया कि बरेली, सीतापुर, बहराइच समेत प्रदेश के आठ जिलों में बायोगैस प्लांट लगाए जा रहे हैं. इस अवसर पर इन जिलों में बायोगैस प्लांट का शिलान्यास किया गया है. सीएम ने बताया कि हर प्लांट के लिए 50 एकड़ जमीन चाहिए. रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि 100 युवाओं को नौकरी मिलेगी. किसानों की आय दोगुनी होगी. प्लांट में गैस के साथ कंपोस्ट बनेगा. जिसे हम वेस्ट कहते हैं, यही अब वेल्थ बनेगा.

समृद्धि है तो सुरक्षा है

इसी के साथ ही मुख्यमंत्री ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि नए भारत का नया उत्तर प्रदेश दिखाई दे रहा है. समृद्धि है तो सुरक्षा भी है. सुशासन है तो सुव्यवस्था भी है. सीएम ने आगे कहा कि सात वर्ष पहले सुरक्षा के साथ खिलवाड़ होता था. प्रदेश में लोग नहीं आते थे. बहन-बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थी. पहचान और सुरक्षा का संकट था. सीएम ने कहा कि प्रदेश में सात वर्षों में कोई दंगा नहीं हुआ है. जो प्रदेश पहले दंगा प्रदेश था, वही अब उत्सव प्रदेश बन गया है. कहीं रामोत्सव हो रहा है, कहीं दीपोत्सव तो कहीं होली उत्सव. त्योहारों से जुड़कर लोग आनंदित हो रहे हैं. इस मौके पर उन्होंने गंगा एक्सप्रेसवे का जिक्र किया और कहा कि बदायूं से लखनऊ की दूरी तीन घंटे में पूरी हो जाएगी तो वहीं चार साढ़े चार घंटे प्रयागराज तो तीन घंटे में दिल्ली पहुंच जाएगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

27 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago