देश

Ram Mandir Darshan: राम मंदिर के पास ही हैं ठहरने के लिए तमाम होटल और धर्मशाला, चार्ज मात्र 500 रुपये, देखें डिटेल

Ram Mandir Darshan: अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर उद्घाटन और रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा के बाद से ही भक्तों के जाने का तांता लगा हुआ है. अपने रामलला की एक बार छवि निहारने के लिए दूसरे दिन ही लाखों की संख्या में भक्त उमड़ पड़े थे तो वहीं अयोध्या जाने वालों के ठहरने से लेकर भोजन तक की अच्छी व्यवस्था होटलों में मिल रही है. ताजा जानकारी के मुताबिक, अगर आप अपनी फैमिली के साथ प्रभु राम के दर्शन करने जा रहे हैं तो कम पैसे में भी होटल और धर्मशाला यहां पर उपलब्ध है.

बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण से पहले भी होटलों और धर्मशालाओं की अच्छी संख्या थी लेकिन राम मंदिर निर्माण के बाद इस बिजनेस ने बूम पकड़ा है और अब घरों में भी लोगों ने पर्यटकों को ठहरने की सुविधा देनी शुरू कर दी है. तो वहीं राम मंदिर के आस-पास ही तमाम होटल और धर्मशाला कम पैसे में भी उपलब्ध हैं. जैन धर्मशाला में 50 कमरे उपलब्ध है, जिसका किराया ₹500 से ₹2000 तक है. राम मंदिर से इसकी दूरी लगभग 1 किलोमीटर है. इसी के साथ ही कनक महल जहां 50 कमरे हैं ₹1000 से ₹3000 तक किराया है. तो वहीं राम वैदेही मंदिर में लगभग 200 कमरे हैं ₹1000 से ₹3000 तक किराया है. राम मंदिर से 2 किलोमीटर दूरी पर स्थित है. राम होटल जहां ₹1000 से ₹3000 तक किराया है तो इसी के साथ रमिला कुटीर है जहां₹2000 से ₹5000 तक की किराया है. इसी तरह मंदिर से एक-दो किलोमीटर की दूरी पर और भी अच्छे और कम दाम में होटल व धर्मशाला उपलब्ध हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- Ram Mandir Darshan: रामलला का दर्शन कराने के लिए आज से अभियान का आगाज करेगी BJP, जानें कितना लगेगा खर्चा

इस तरह पहुंच सकते हैं अयोध्या

बता दें कि मंदिर निर्माण से पहले ही मोदी सरकार ने हवाई के साथ ही रेल यात्रा की सुविधा भी भक्तों के लिए शुरू करवा दी है. अगर आप रेल मार्ग से अयोध्या आना चाहते हैं तो आप दिल्ली से वंदे भारत एक्सप्रेस से आ सकते हैं. इसी के साथ ही कई सारी ट्रेनें दिल्ली से अयोध्या के लिए उपलब्ध है. इतना ही नहीं दिल्ली, अमृतसर, अहमदाबाद, जयपुर, भोपाल, इंदौर, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु से कई ट्रेनों का संचालन हो रहा है. इसके माध्यम से आप रेल मार्ग से धर्मनगरी अयोध्या आसानी से पहुंच सकते हैं. तो वहीं यहां बता दें कि, देश के कई बड़े शहर से हवाई जहाज की सुविधा भी धर्मनगरी अयोध्या के लिए उपलब्ध हो गई है, जिसमें दिल्ली से अयोध्या आने के लिए इंडिगो की फ्लाइट प्रतिदिन सुबह 11:55 बजे है और 1:15 पर राम भक्तों को लेकर अयोध्या पहुंचती है. तो वहीं अगर दिल्ली से आप अगर एयर इंडिया से अयोध्या आना चाहते हैं तो सुबह 10:00 से लेकर 11:20 पर पहुंच सकते हैं. तो इसी के साथ ही मुंबई, अहमदाबाद, चेन्नई ,बेंगलुरु, कोलकाता से सीधे भी राम भक्तों के लिए सीधे फ्लाइट का संचालन किया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा उतार-चढ़ाव भरा, काम का बढ़ेगा बोझ; प्रेम जीवन में तनाव से बचें

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों को आज कामकाज में मिले-जुले परिणाम मिल…

12 minutes ago

वृषभ राशि रविवार राशिफल: कारोबार में बरतें सावधानी, निवेश से पहले सोचें; प्रेम जीवन में बढ़ेगा प्यार

Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि वालों के लिए रविवार का दिन स्वास्थ्य, कारोबार…

12 minutes ago

आज का राशिफल सिंह राशि: मिलेगी नई जिम्मेदारी, आर्थिक स्थिति रहेगी मजबूत; प्रेम जीवन में बरतें सावधानी

Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: आज कार्यस्थल पर अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है और कामकाज…

12 minutes ago

आज का राशिफल कन्या राशि: जीवनसाथी से मिल सकता है सरप्राइज, पुरानी गलती सुधारने का मिलेगा मौका

Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: राशिफल के अनुसार, आज का दिन खुशियों और सकारात्मकता से…

13 minutes ago