देश

‘जय जय शिवशंकर’ गाना जिस मंदिर में फिल्माया गया, वह जलकर खाक, 109 साल पुराना था

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग में एक पहाड़ी के ऊपर स्थित प्रतिष्ठित महारानी मंदिर आग में जलकर खाक हो गया. यह वही मंदिर है, जहां राजेश खन्ना और मुमताज पर फिल्माया गया सदाबहार गीत ‘जय जय शिव शंकर’ की शूटिंग की गई थी. यह मंदिर धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ ही कश्मीर घाटी में एक लोकप्रिय तीर्थ स्थल माना जाता था.

मंदिर में आग 5 जून को सुबह लगभग 3:45 बजे लगी थी. स्थानीय अग्निशमन सेवा स्टेशन और अन्य लोगों के प्रयासों के बावजूद मंदिर को बचाया नहीं जा सका. मंदिर का ऊपरी हिस्सा लकड़ी से बने होने के कारण आग ने पलभर में इसे चपेट ​में ले लिया. अधिकारियों ने आग लगने के कारण की जांच शुरू कर दी है.

1915 में बना था मंदिर

मोहिनेश्वर शिवालय या रानी मंदिर के नाम से प्रसिद्ध इस मंदिर में 1974 में राजेश और मुमताज अ​भिनीत फिल्म ‘आप की कसम’ का प्रसिद्ध गीत जय जय शिवशंकर फिल्माया गया था. इसका निर्माण महाराजा हरि सिंह की पत्नी मोहिनी बाई सिसोदिया ने 1915 में कराया था, जो अब 109 साल पुराना हो गया था. यह मंदिर पूर्व शाही परिवार के प्रबंधन के अधीन था और धर्मार्थ ट्रस्ट द्वारा संचालित था.

-भारत एक्सप्रेस

Prakhar Rai

Recent Posts

विंध्य त्रिकोण बना आस्था का नया केंद्र, दो साल में 60% बढ़े श्रद्धालु; योगी सरकार बना रही शक्तिपीठ सर्किट

UP News: विंध्याचल का धार्मिक पर्यटन तेजी से विस्तार पा रहा है. मां विंध्यवासिनी, काली…

21 minutes ago

दुनिया भर में क्यों फूट रहा जनता का गुस्सा? फ्रांस से अमेरिका तक सड़कों पर उतरे लोग

Global Protests: दुनिया के कई देशों में महंगाई, बेरोजगारी, आवास संकट और शिक्षा से जुड़े…

35 minutes ago

नेहा बोरा, उमर खालिद और बांग्लादेश का क्या है संबंध? आंदोलन के बीच कैसे घिरी AISA अध्यक्ष

JNU में AISA अध्यक्ष नेहा बोरा के उमर खालिद और बांग्लादेशी छात्र आंदोलन से जुड़े…

55 minutes ago

चोरबागान हादसे के घायलों से मिले अमित शाह, अस्पताल पहुंचकर जाना हाल; कहा- पीड़ितों के साथ खड़ी है सरकार

Kolkata Chorbagan Stampede: चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल भगदड़ के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…

1 hour ago