दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
लड़की से दुष्कर्म — सांकेतिक फोटो (सोशल मीडिया)
Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की एक अदालत ने एक नाबालिग लड़की से बलात्कार करने के आरोपी एक व्यक्ति को दोषी करार देते हुए 18 साल के कारावास की सजा सुनायी है.
जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता सुभव कुमार मिश्रा ने बृहस्पतिवार को बताया कि 26 अगस्त 2013 की रात को शीशगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में आइसक्रीम का ठेला लगाने वाला 21 वर्षीय मुकेश 13 साल की एक लड़की को बहला-फुसलाकर अपने बहनोई के घर ले गया था. बाद में पुलिस ने किशोरी को बरामद कर लिया था.
अधिवक्ता सुभव कुमार मिश्रा ने बताया कि किशोरी ने अदालत में कहा था कि मुकेश उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था और पीलीभीत स्थित एक मंदिर में उससे जबरन शादी की थी.
उन्होंने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश कुमार मंयक ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद बुधवार को आरोपी मुकेश को दोषी करार देते हुए 18 साल की कैद और 20 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई.
— भारत एक्सप्रेस
CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…
फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…
फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…
देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…
दक्षिणी ध्रुव की बर्फ में छिपे ब्रह्मांड के रहस्यमयी कणों को पकड़ने की दिशा में…
फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…