होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
उत्तर भारत में बारिश की हुई शुरुआत (फोटो ट्विटर)
Weather Update: दिल्ली समेत उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड से थोड़ी राहत मिली है. दिन के समय तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, वहींं रात में ठंडी हवाओं के चलने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में हल्की बारिश और बूदाबांदी की संभावना जताई है. इसी के चलते उत्तर प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश देखने को मिली. लखीमपुर खीरी, दिल्ली से सटे फरीदाबाद और एनसीआर में कुछ जगहों पर आज (मंगलवार), 24 जनवरी की सुबह हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं.
एक तरफ जहां मैदानी इलाकों में हल्की बारिश हो रही है तो दूसरी तरफ पहाड़ों पर बर्फबारी शुरू हो गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पूर्वी राजस्थान और उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में न्यूनतम तापमान 6 से 10 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है. मौसम पूर्वानुमान एजेंसी स्काईमेट के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में कई स्थानों पर हल्की बारिश और बर्फबारी देखी जा रही है.
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, राजधानी दिल्ली में आज (मंगलवार) कुछ इलाकों में हल्की बारिश देखने को मिली है. पटपड़गंज, मयूर विहार और फरीदाबाद में बूंदाबांदी हुई है. इसकी के साथ दिल्ली में कई जगहों पर 26 जनवरी तक हल्की बारिश जारी रह सकती है. दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.
उत्तर प्रदेश में बीते दिनों में कड़ाके की ठंड से थोड़ी मिली है लेकिन अब मौसम बिगड़ता हुआ नजर आ रहा है. सोमवार रात को कई जगहों पर बारिश हुई जिससे एक बार फिर वापस ठंड लौटने के आसार बने हुए हैं. मौसम विभाग ने यूपी के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी देखने को मिलेगी. हालांकि, न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 24 जनवरी से 27 जनवरी तक बारिश का मौसम बना रहेगा. उत्तरी राजस्थान और मध्य प्रदेश में हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में आज से बर्फबारी शुरू हो चुकी है.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…
सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…
Gold Price in Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान में सोना भारत के मुकाबले करीब 20,000 रुपए…
दिल्ली हाईकोर्ट वकीलों को धमकी देने और पुलिस प्रदर्शन के मामले में एसीपी मनस्वी वशिष्ठ…
Agnipath Scheme Update: भारतीय सशस्त्र बलों में 'अग्निपथ योजना' के तहत सेवा दे रहे अग्निवीरों…
सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्तों को कानूनी छूट देने वाले कानून…