सभा को संबोधित करते पीएम नरेंद्र मोदी
Jaipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज राजस्थान के जयपुर के दादिया में बीजेपी की परिवर्तन संकल्प महासभा को संबोधित करते हुए कहा कि “राजस्थान के लोगों ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्ति पाने का बिगुल फूंक दिया है. पिछले पांच साल जिस तरह की सरकार कांग्रेस ने चलाई है वे जीरो नंबर पाने की हकदार है. गहलोत सरकार ने राजस्थान के लोगों और युवाओं के 5 महत्वपूर्ण वर्ष बर्बाद कर दिए इसलिए राजस्थान के लोगों ने ठान लिया है कि गहलोत सरकार को हटाएंगे और भाजपा को वापस लाएंगे.” प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जयपुर में अपनी सार्वजनिक रैली के स्थल पर एकत्रित लोगों का अभिवादन किया.
पीएम मोदी ने सभा को संबोधित करने से पहले जयपुर के धानक्या में पंडित दीनदयाल उपाध्याय को श्रद्धांजलि अर्पित किया. आज जयपुर में पीएम मोदी के मंच पर राजस्थान के कई वरिष्ठ बीजेपी नेता मौजूद हैं. वहीं इस मंच का संचालन राजसमंद सांसद दीया कुमारी और राष्ट्रीय मंत्री डॉ. अलका गुर्जर कर रही हैं.
राजस्थान का मौसम बदल चुका है- पीएम मोदी
जयपुर में सभा को संबोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “संकेत साफ है कि राजस्थान का मौसम बदल चुका है. मैं राजस्थान के हर भाजपा कार्यकर्ता और जनता को इन सफल यात्राओं (परिवर्तन यात्रा) के लिए बधाई देता हूं. आज पूरी दुनिया में भारत के सामर्थ्य की वाहवाही हो रही है.”
वहीं पीएम मोदी ने इसरो के सफल मिशन चंद्रयान, जी-20 और नई संसद को लेकर कहा कि, “हमारा चंद्रयान वहां पहुंचा जहां कोई नहीं पहुंच पाया. जी 20 में भारत की सफलता से भारत के विरोधी देश भी हैरान हैं, परेशान हैं. भारत ने गणेश चतुर्थी के दिन अपने नए संसद भवन से काम-काज शुरू किया है और नई ससंद से सबसे पहला काम भाजपा सरकार ने अपनी बहन-बेटियों को समर्पित किया है.”
भ्रष्टाचारियों पर चला कानून का डंडा
भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों पर बोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, “जब नीयत साफ होती है, जब खुद पर भरोसा होता है तब गारंटी पूरी करना सरकार की पहचान बन जाती है. हमने भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गारंटी दी थी और आज देश के भ्रष्टाचारियों पर कानून का जो डंडा चल रहा है, वो सब देख रहे हैं.
इसे भी पढ़ें: Ramesh Bidhuri पर कार्यवाही हो तो दानिश अली की भी जांच हो, वो सीरियल ऑफेंडर है- रवि किशन
कांग्रेस सरकार के विरुद्ध बढ़ रहा है जन आक्रोश
जयपुर में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, “राजस्थान के हर क्षेत्र में कांग्रेस सरकार के विरुद्ध जन आक्रोश बढ़ता जा रहा है. यहां की कांग्रेस सरकार युवाओं को अवसर नहीं बल्कि धोखा दे सकती है. यहां जितनी बार पेपर लीक होते हैं, हर बार पूरे राज्य को शर्मिंदगी से भर देते हैं. यहां की कांग्रेस सरकार पेपर लीक माफिया को संरक्षण देती है. मैं आज राजस्थान के युवाओं को भरोसा देता हूं कि राजस्थान में भाजपा सरकार बनने के बाद पेपर लीक माफिया पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी माफिया को बख्शा नहीं जाएगा.”
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…