रवि किशन
Ramesh bidhuri statement News: संसद में भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी के आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग का मामला थम नहीं रहा. लोकसभा के विशेष सत्र के दौरान रमेश बिधूड़ी ने सांसद दानिश अली के लिए जिन शब्दों का प्रयोग किया, उसका सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है. विपक्षी दलों के नेताओं के साथ-साथ ही सत्ता पक्ष के भी कई नेताओं ने रमेश बिधूड़ी पर कार्यवाही की मांग की है. गोरखपुर से भाजपा सांसद रवि किशन का बयान है, उन्होंने भी अपनी ही पार्टी के सांसद रमेश बिधूड़ी के बयान की निंदा की है.
भाजपा सांसद एवं एक्टर रवि किशन ने कहा कि रमेश बिधूड़ी ने संसद में जो बोला, वो बिल्कुल ही असंसदीय भाषा थी. किसी भी माननीय सांसद को दूसरे माननीय सांसद के लिए लोकतंत्र के मंदिर में ऐसे शब्दों का प्रयोग नहीं करना चाहिए. रवि किशन ने कहा, ”यह काफी दुखद है और माफी के काबिल नहीं है..कार्यवाही होनी चाहिए. लेकिन अगर कार्यवाही रमेश बिधूड़ी हो तो जांच दानिश अली की भी कराई जानी चाहिए, क्योंकि दानिश अली सीरियल ऑफेंडर है.”
रवि किशन ने कहा, ”जब भी संसद में भाजपा का कोई सांसद बोलने के लिए उठता है तो दानिश अली असंसदीय भाषा का प्रयोग करते हैं. दानिश अली ने दो बार मेरे ऊपर ही बहुत ही तीखी टिप्पणी मुझ पर और मेरे परिवार पर की थी.”
रवि किशन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोकसभा में रमेश बिधूड़ी के द्वारा कहे गए आपत्तिजनक शब्दों में कतईं यकीन नहीं रखते. मैं बता दूं कि मेरे कई मुसलमान हीरो मित्र भी हैं उनके साथ लगातार कई सालों से मैं काम कर रहा हूं…लेकिन आज तक कभी भी ऐसी कोई बात नहीं हुई. लेकिन जो टिप्पणी संसद में सामने आई वो बिल्कुल अच्छी नहीं है. मैं रमेश बिधूड़ी की बातों को या उनके स्टेटमेंट को बिल्कुल सपोर्ट नहीं करता.
रवि किशन ने कहा कि कार्यवाही अगर सांसद रमेश बिधूडी की पर हो रही है तो कार्यवाही सांसद दानिश अली पर भी होनी चाहिए. सदन में दानिश अली ने दो बार मेरे ऊपर बहुत ही अभद्र टिप्पणी की, जब मैं जनसंख्या बिल पर बोल रहा था तब दानिश अली ने मेरे ऊपर ,मेरे परिवार के ऊपर अभद्र टिप्पणी की थी और वह रिकॉर्ड में भी होगा , हो सकता है उसे अब हटा दिया गया हो लेकिन मैं इसके बारे में चिट्ठी भेज रहा हूं. एक बार मैं डायरेक्टर अनुराग कश्यप के बारे में कुछ बोल रहा था तब भी दानिश अली ने खड़े होकर बहुत ही गंदी टिप्पणी की थी.
रवि किशन ने कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोल रहे थे, तब भी दानिश अली ने गंदे शब्दों का प्रयोग किया था. मैं बता रहा हूं कि यह सभी लोग ऑफेंडर्स हैं. इस बात के गवाह सभी लोग सदन में हैं कि भारतीय जनता पार्टी का जब भी कोई बोलने के लिए खड़ा होता है तो दानिश अली उसे प्रोवोक करते हैं, इस बार उन्होंने सॉफ्ट टारगेट रमेश बिधूड़ी जी को बनाया था इसलिए उनको प्रोवोग करने का काम दानिश अली कर रहे थे, जिसमें वह सफल हुए और बाहर जाकर हंस भी रहे थे.
रवि किशन ने कहा, ”मैं खुद दानिश अली की अभद्र भाषा का भोगी हूं. दानिश अली ने मेरे ऊपर ,मेरे परिवार के ऊपर ,मेरे बच्चों के ऊपर अभद्र भाषा का प्रयोग किया था. दानिश अली जब भी भाजपा का कोई सांसद बोलने के लिए खड़ा होता है तो दानिश अली का यही प्रयास होते हैं. दानिश अली हमेशा उकसाने का काम करते हैं. दानिश अली बहुत ही तीखे और अभद्र शब्दों के साथ लोगों को उकसाते हैं, अगर रमेश बिधूड़ी जी पर कार्यवाही हो रही है तो दानिश अली भी सीरियल ऑफेंडर है उसकी भी जांच होनी चाहिए. मैं लोकसभा अध्यक्ष से निवेदन कर रहा हूं कि दानिश अली के कार्यकाल का पूरा रिकॉर्ड निकाल के चेक कर लिया जाए और देखा जाए कि किस तरीके से दानिश अली सांसदों को उकसाते हैं और इसके लिए कमेटी बनाई जानी चाहिए.
— विक्रम सिंह राठौर
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…