बिहार के अररिया जिले में हुई घटना के संबंध में अब तक 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
बिहार के अररिया जिले के नगर थाना क्षेत्र से एक अमानवीय कृत्य का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.
पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि मंगलवार (27 अगस्त) को इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था, जबकि बुधवार को तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस तरह इस मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है.
बुधवार को गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जोकीहाट निवासी मोहम्मद कैफ, आजाद नगर निवासी मोहम्मद उमर और मोहम्मद रागिब के रूप में हुई है. पुलिस ने बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी मोहम्मद सिफत और रवि शाह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है.
इस घटना से संबंधित खौफनाक वीडियो में पीड़ित के हाथ बंधे हुए हैं और उसकी पैंट उतार दी गई है. उसे आगे की ओर झुकाया जाता है और एक आदमी उसके प्राइवेट पार्ट में मिर्च पाउडर डालता हुआ नजर आ रहा है.
ये भी पढ़ें: अभद्र, अश्लील और राष्ट्र विरोधी कंटेंट पोस्ट करने पर अब मिलेगी ये सजा…यूपी में नई सोशल मीडिया पॉलिसी को मिली मंजूरी
दरअसल, यह पूरा मामला अररिया जिले के इस्लामनगर इलाके का है, जहां कुछ लोगों ने एक युवक को चोरी के आरोप में बंधक बना लिया और उसके साथ ये बेरहमी की. इसके बाद इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया गया.
उनकी क्रूरता यहीं खत्म नहीं हुई. मिर्च पाउडर युवक के प्राइवेट पार्ट के अंदर चला जाए ये सुनिश्चित करने के लिए आरोपियों ने एक पेन का इस्तेमाल किया. वीडियो में आवाजें सुनाई देती हैं जो पीड़ित को और नीचे झुकने के लिए कहती हैं, जबकि वह दया की भीख मांगता है. वह दर्द से चिल्लाता है और आरोपियों से रुकने की विनती करता है, लेकिन वे नहीं रुके और मिर्च पाउडर डालते रहे. इस दौरान कुछ लोग उसे गाली भी दे रहे हैं.
कई लोग अपने फोन से इस यातना को शूट करने के लिए एक-दूसरे से धक्का-मुक्की करते हुए दिखाई देते हैं. पीड़ित पर वाहन चोरी करने का आरोप था. एक जगह पर एक आवाज पुलिस को बुलाने का सुझाव देती है, लेकिन कई आवाजें इससे असहमत होती हैं और कहती हैं कि ‘पुलिस उसे छोड़ देगी.’
इधर, इस वीडियो के पुलिस के संज्ञान में आने के बाद इसकी सत्यता की पुष्टि की गई और अररिया नगर थाना में इस मामले की एक एफआईआर दर्ज कराकर आरोपियों की गिरफ्तारी शुरू की गई.
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal Makar Rashi: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर में…
Aaj Ka Rashifal Kumbh Rashi: कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishchik Rashi: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Dhanu Rashi: धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kanya Rashi: कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Tula Rashi: तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…