देश

चुनावी चर्चा के बीच राहुल गांधी की शादी की बात हो रही है, विपक्ष के नेता देश को लेकर गंभीर नहीं- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कसा तंज

नरेंद्र मिश्रा

देश में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए राजनीतिक कसरत शुरू हो गई है. शुक्रवार को पटना में कांग्रेस के राहुल गांधी, पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और दिल्ली के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जमावड़ा हुआ। ताकि आगामी 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर बीजेपी के खिलाफ रणनीति बनाई जा सके. ऐसे में बलिया पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनावी चर्चा के बीच राहुल गांधी की शादी की बात हो रही है, इसका मतलब है कि विपक्ष के नेता देश को लेकर गंभीर नहीं हैं.

शनिवार को बलिया जिला के सिकंदरपुर तहसील अंतर्गत हल्दी रामपुर में पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी पार्टियों पर जमकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि राष्ट्र प्रथम हमारे लिये है. ये सब कुर्सी के लिए इकठ्ठा हुए हैं. विपक्षी नेताओं की बैठक तो हो रही है लेकिन गंभीरता से नहीं बल्कि शादी की बात हो रही है. इन लोगों को देश की फिक्र नहीं है. वहीं हीटवेव से हुई मौतों पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दुख जताते हुए कहा कि जल्द ही रिपोर्ट आ जाएगी. अलग-अलग रिपोर्ट आने की वजह से व्यापक स्तर पर इसकी जांच कराई जा रही है.

शनिवार को मंच से संबोधन करते हुए उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विदेश में पीएम मोदी का सम्मान नही बल्कि हिंदुस्तान के एक सौ चालीस करोड़ लोगों का सम्मान है. बलिया के एक-एक बच्चे का सम्मान है.

ये भी पढ़ें: UP News: आज नोएडा में 8 घंटे रहेंगे सीएम योगी आदित्यनाथ, शहरवासियों को मिलेगा पर्थला फ्लाईओवर का तोहफा

बलिया में जल्द होगा मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास- ब्रजेश पाठक

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि बलिया में जल्द ही मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा. वर्तमान में प्रदेश में 65 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार हुआ है. बिल्थरारोड क्षेत्र के हल्दीरामपुर में आयोजित जनसभा में उपमुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि प्रदेश सरकार की हर कल्याणकारी योजनाएं आज धरातल पर दिख रही हैं. हर गरीब को पक्का मकान और किसान को सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है. कोविड-19 के दौरान प्रधानमंत्री ने निःशुल्क अनाज देने के साथ हर व्यक्ति की चिंता की. उन्होंने कहा कि योगी सरकार में महिलाओं और बालिकाओं की शिक्षा और सुरक्षा का पूरा ध्यान है.

हर किया हुआ वादा पूरा कर रही सरकार – परिवहन मंत्री

वहीं परिवहन मंत्री व सदर विधायक दयाशंकर सिंह ने कहा कि हमारी सरकार अपना हर किया हुआ वादा पूरा कर रही है. आम जनता की हर सुविधाओं का ख्याल रख रही है. स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और अन्य हर विकास के क्षेत्र में व्यापक सुधार देखने को मिल रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

4 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

44 minutes ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

49 minutes ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों से हमदर्दी या खाकी का रोब? छपरा में पिस्टल तानने वाले थानाध्यक्ष पर बड़ी कार्रवाई

Chapra News: बिहार के छपरा (मकेर) में बाढ़ राहत सामग्री वितरण के दौरान हंगामा हो…

1 hour ago

रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती: गृह मंत्री अमित शाह ने गोंडवाना की वीरांगना को किया नमन

Amit Shah: गृह मंत्री अमित शाह ने रानी दुर्गावती की 502वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित…

2 hours ago