देश

Train Accident: पश्चिम बंगाल में हुआ भीषण ट्रेन हादसा, 12 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें प्रभावित

पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा में भीषण रेल हादसा हो गया. दो मालगाड़ी आपस में टकरा गईं. जिसके बाद मालगाड़ी के 12 डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसा रविवार की सुबह करीब 4 बजे हुआ. हादसे में एक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर रेलवे के आलाधिकारी भी पहुंच गए. बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी ने दूसरी को पीछे से टक्कर मार दी.

ट्रेनों के टकराने से आद्रा मंडल में ट्रेन रूट बाधित

हादसे की जांच के लिए अधिकारियों की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया. वहीं ट्रेनों के टकराने से आद्रा मंडल में ट्रेन रूट बाधित हो गया है. तमाम ट्रेनों को निरस्त कर दिया गया है. रेलवे लाइन से मलबे को हटाने का काम तेजी के साथ किया जा रहा है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही प्रभावित ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा. ये रेलवे मंडल पश्चिम मिदनापुर, बांकुरा, पुरुलिया और बर्दवान जिले को रेलवे की सेवाएं देता है.

यह भी पढ़ें- जानें, कौन है येवगेनी प्रिगोझिन, जिसने रूस के राष्ट्रपति पुतिन को दी सीधी चुनौती ? तख्तापलट का किया ऐलान

बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे में करीब 280 लोगों की मौत हो गई थी

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक हादसे में करीब 280 लोगों की मौत हो गई थी. वहीं 1100 से ज्यादा लोग घायल हो गए थे. इस हादसे ने पूरे देश को हिला कर रख दिया था. हादसे के बाद शुरू हुई जांच में कहा गया था कि इंटरलॉकिंग सिस्टम से छेड़छाड़ की गई थी, जिसकी वजह से ये हादसा हुआ. अब बांकुड़ा में हुए दोबारा ट्रेन हादसे ने रेलवे विभाग पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है, कि आखिर शइतनी लापरवाही क्यों दिखाई जा रही है. अगर मालगाड़ी की जगह एक्सप्रेस या फिर दूसरी कोई ट्रेन होती तो ना जाने कितनी जानें जा सकती थीं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

दशहरे से पहले दहला गाजियाबाद: साहिबाबाद में रावण का पुतला बनाते वक्त हुआ जोरदार ब्लास्ट; मची अफरातफरी

गाजियाबाद के साहिबाबाद इलाके में लाजपत नगर के पास रावण का पुतला बनाने के लिए…

11 minutes ago

क्या सुपारी देकर कराई गई थी फायरिंग? ग्वालियर पड़ाव थाना कांड का पूरा सच आया सामने

Gwalior News: ग्वालियर के पड़ाव थाने के ठीक सामने नाश्ता दुकान संचालक अशोक पाल पर…

14 minutes ago

‘मुसलमान किसी की जागीर नहीं’! सपा पर बरसे ओवैसी, गठबंधन का दिया बड़ा ऑफर

UP Election 2027: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सपा पर निशाना साधते हुए गठबंधन का…

38 minutes ago

हफ्ते के पहले दिन लुढ़का सोना, चांदी के तेवर हुए तीखे; खरीदारी से पहले चेक करें लेटेस्ट भाव

अंतरराष्ट्रीय और घरेलू बाजारों में आज सोने और चांदी की कीमतों में मिला-जुला असर देखने…

1 hour ago

क्या अब आसानी से पूरे देश में सामान बेच सकेंगे छोटे व्यापारी? जानिए GST काउंसिल का नया प्लान

GST Meeting 2026: जीएसटी परिषद की आगामी 57वीं बैठक में छोटे ई-कॉमर्स विक्रेताओं और MSME…

1 hour ago

मेंटल हेल्थ के चलते इस दिग्गज गेंदबाज ने लिया संन्यास, 32 की उम्र में क्रिकेट को कहा अलविदा

Craig Miles Retirement: इंग्लैंड के तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने मानसिक सेहत को प्राथमिकता देते…

2 hours ago