योगी आदित्यनाथ.
UP Recruitment: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लगातार युवाओं को रोजगार देने की दिशा में काम कर रही है. ताजा खबर सामने आ रही है कि, यूपी सरकार आने वाले 6 महीने में प्रदेश के 15 हजार 5 सौ 86 युवाओं को नौकरी देने जा रही है. इसी के साथ ही 4700 राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती भी होनी है. इसके लिए अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जल्द ही विज्ञापन निकालेगा और फिर ऑनलाइन आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. खबरों के मुताबिक, इसमें 7172 पदों के लिए आवेदन लिए जाएंगे और 10139 पदों के लिए परीक्षा करा कर भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी. इसको लेकर विभिन्न आयोगों ने शासन को सूचना दे दी है.
अगर आयोग के सूत्रों की मानें तो लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले इन पदों के लिए विज्ञापन निकाल दिए जाएंगे और आवेदन लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी. बता दें कि इससे पहले भी आयोग 8085 राजस्व लेखपाल के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर चुका है. तो वहीं खबर सामने आ रही है कि, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इसी के साथ ही अवर अभियंता, कनिष्ठ सहायक और तकनीकी संवर्ग के पदों के लिए भी आवेदन लेगा. बता दें कि हाल ही में योगी सरकार ने विभिन्न आयोगों को रिक्तियां निकालने के निर्देश दिए थे. जून 2024 तक यानी 6 महीने के अंदर अधिक से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी करने के भी निर्देश दिए. इसी के साथ ही राज्य सरकार ने इसके लिए आयोगों से विस्तृत कार्ययोजना भी मांगी है. तो वहीं आयोगों द्वारा इसकी पूरी जानकारी शासन को करा दी गई है. शासन को सूचना मिली है कि, जल्द ही उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सबसे अधिक यानी 5447 पदों पर भर्ती निकालने जा रहा है. तो इसी के साथ ही उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग 598 और विद्युत सेवा आयोग उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन 1136 पदों पर भर्तियां करेगा.
इसी के साथ ही यूपी में विभिन्न आयोगों द्वारा 10139 पदों पर जारी भर्ती प्रक्रिया को जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. तो इसी के साथ ही जिन भर्तियों की परीक्षा हो चुकी है, उसके परिणाम भी जल्द ही जारी किए जाएंगे और जिनके परिणाम जारी हो चुके हैं, उनका चयन परिणाम जारी किया जाएगा और इस तरह से जून तक विभिन्न पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी. आयोग के सूत्रों की मानें तो भर्ती के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. कई पदों के लिए आवेदन भी मांगे जा रहे हैं तो वहीं विज्ञापन निकालने की भी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. मार्च से पहले हफ्ते तक कई अन्य पदों के लिए आवेदन मांग लिए जाएंगे. बता दें कि इन पदों के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) पास अभ्यर्थी ही पात्र होंगे. मिली जानकारी के मुताबिक यूपी अधीनस्थ सेवा चयन आयोग सहायक लेखाकार व लेखा परीक्षक के 950, सहायक स्टोर कीपर के 199 और आयुर्वेद फार्मासिस्ट के 1002 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांग चुका है और इसके लिए आगे की प्रक्रिया जारी है.
अप्रैल 2017 से 2022 तक 362850
अप्रैल 2022 से अक्टूबर 2023 तक 38103
संविदा-आउटसोर्सिंग के तहत 191644 को नौकरी दी गई.
-भारत एक्सप्रेस
Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…
प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…
1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…
फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…
मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…