देश

Rajasthan: भजनलाल सरकार में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन नामों पर हो रहा था मंथन, जातीय समीकरण साधने की तैयारी में BJP

Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में भजनलाल सरकार के कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. सियासी गलियारों में कयास लगाए जा रहे हैं कि इस विस्तार के जरिए बीजेपी 2024 चुनाव को ध्यान में रखकर जातीय समीकरण साधने की पूरी कोशिश करेगी. सूत्रों का कहना है कि मंत्रिमंडल में उन चेहरों को तरजीह दी जाएगी, जो किसी भी गुट में शामिल नहीं हैं, इसके अलावा कैबिनेट विस्तार के जरिए जाटस दलित, मीणा समाज को साधने की पूरी तैयारी है.

17 से 18 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है

भजनलाल सरकार का कैबिनेट विस्तार 26 दिसंबर के बाद किसी भी दिन हो सकता है. जिसमें 17 से 18 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है. कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं की उम्र का भी बीजेपी खास ख्याल रख रही है. इस रेस में कई ऐसे नाम है, जिनपर चर्चा हो रही है, लेकिन सहमति नहीं बन पा रही है.

इन चेहरों को मिल सकती है जगह

बीजेपी में जोराराम कुमावत इस बार कुमावत समाज से अकेले विधायक चुनकर आए हैं. कुमावत पाली जिले की सुमेरपुर विधानसभा सीट से विधायक बने हैं. इसके अलावा कोटा की रामगंजमंडी से मदन दिलावर विधायक हैं. दिलावर इसके पहले भी कई बार मंत्री रह चुके हैं. दूसरी तरफ जालोर से कई बार विधायक रह चुके जोगेश्वर गर्ग को अहम मंत्रालय दिए जाने की तैयारी बीजेपी कर रही है. झाबर सिंह खर्रा सीकर की श्रीमाधोपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं. इन्हें मजबूत दावेदार माना जा रहा है.

ये नाम तेजी के साथ चर्चा में चल रहे

वहीं भरतपुर जिले की नगर विधानसभा सीट से जवाहर सिंह बेडम को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है. लोहावट से विधायक और पूर्व मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और लालसोट से MLA रामबिलास मीणा, तिजारा से विधायक बने बाबा बालक नाथ को भी कैबिनेट में जगह मिलने की अटकलें लगाई जा रही हैं. इसके अलावा महिला कोटे में अनीता भदेल का नाम तेजी के साथ चल रहा है. बारां विधानसभा सीट से विधायक ललित मीणा और बीकानेर जिले से विधायक समित गोदारा को जगह मिल सकती है.

यह भी पढ़ें- Earthquake Tremors: तेज तीव्रता के दो झटकों से हिली ताइवान की धरती, जान बचाने के लिए घर से निकलकर भागे लोग

इन सब के अलावा राजसमंद विधायक दीप्ति माहेश्वरी और नागौर जिले की डेगाना से चुनाव जीतने वाले अजय सिंह किलक को राज्यमंत्री का स्वतंत्र प्रभार दिया जा सकता है. बीजेपी अजय सिंह को मंत्री बनाकर नागौर में एक बड़ा संदेश देने की कोशिश में है. गानगर विधान सभा सीट से भाजपा विधायक जयदीप बिहानी, हनुमानगढ़ जिले की भादरा सीट से संजीव बेनीवाल, कोटपूतली से विधायक बने हंसराज पटेल, बांदीकुई से विधान सभा सीट का चुनाव जीतने वाले भागचंद टांकडा और नवनिर्मित केकड़ी जिले से चुनाव जीतने वाले शत्रुघन गौतम को राज्यमंत्री बनाया जा सकता है. इन सभी नामों को अलग -अलग जिलों से अलग-अलग जातियों को साधने के लिए मंत्रिमंडल में जगह दिए जाने की तैयारी है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

3 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

8 minutes ago

226 रन चेज कर भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड को हराकर ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड की बराबरी

India vs New Zealand: भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 226 रन का विशाल लक्ष्य हासिल…

9 minutes ago

भोजपुरी संगीत के महाकुंभ का आगाज! पटना में पवन सिंह से लेकर मनोज तिवारी तक दिखाएंगे जलवा

पटना के बापू सभागार में 26 अक्टूबर को IVY भोजपुरी म्यूजिक अवॉर्ड्स 2026 का आयोजन…

41 minutes ago

हंसते-खेलते बच्चों को कागजों में मार डाला, राशन कार्ड में गड़बड़ी देख उड़े परिवार के होश

मेरठ में एक पिता को उस वक्त हैरानी हुई जब राशन कार्ड में उनके दो…

42 minutes ago

फ्रांस में ‘बिस्मिल्लाह’ वाले पोस्टरों पर क्यों मचा बवाल? छात्रों के प्रदर्शन के पीछे की निकली अलग कहानी

France Protest: फ्रांस में छात्र प्रदर्शन के दौरान 'बिस्मिल्लाह' लिखे पोस्टरों ने विवाद खड़ा कर…

1 hour ago