खेल

‘IPL मेरा सपना नहीं…’ 3.6 करोड़ में गुजरात टाइटंस को बिके प्लेयर ने दिया बड़ा बयान

IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 को लेकर दुबई में ऑक्शन आयोजित हुई जिसमें कई खिलाड़ियों अनकैप्ड खिलाड़ियों पर करोड़ों में बोली लगी. गुजरात टाइटंस ने झरखंड के रहने वाले रॉबिन मिंज को 3.60 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया. आईपीएल में शामिल होने पर उन्होंने कहा कि उनका सपना आईपीएल नहीं भारत के लिए खेलना है.

रॉबिन मिंज की प्रतिक्रिया

रॉबिन मिंज ने कहा, “बहुत अच्छा फिल हो रहा है. खुशी का माहौल है. लगा नहीं था कि होगा. मुझे तो डर लग रहा था. सब अनसोल्ड हो रहा था. मेरा नाम आया तो पहले सीएसके ने नाम उठाया. मैं तो सोचा था कि 20 लाख में ही कोई उठा ले. लेकिन 3 करोड़ पार कर गया. प्रेशर नहीं लेना है, प्रेशर लेंगे तो नहीं खेल पाएंगे. आगे का प्लान बताना नहीं है. मेरा सपना इंडिया के लिए खेलना है, भारत की जर्सी पहना है.”

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीदा, ट्रेविस हेड पर भी खेला बड़ा दांव

बता दें कि रॉबिन मिंज अभी तक घेरलू क्रिकेट में मैदान पर नहीं उतरे हैं. हालांकि, उन्होंने स्टेट लेवल पर अंडर 19 और अंडर 25 टीम में खेल चुके हैं. अब आईपीएल 2024 में उनके प्रदर्शन का इंतजार है. आईपीएल में गुजरात की ओर से खरीदे जाने पर उन्होंने काफी प्रसन्नता व्यक्त की.

ये भी पढ़ें- IPL 2024 Auction: निलामी में छाए ऑस्ट्रेलियाई प्लेयर्स, मिचेल स्टार्क सर्वाधिक 24.75 करोड़, कमिंस 20.50 करोड़ में बिके

आईपीएल 2024 के लिए गुजरात टाइटंस टीम

ऋद्धिमान साहा, मैथ्यू वेड, शुभमन गिल (कप्तान), केन विलियमसन, डेविड मिलर, बीसाई सुदर्शन, अभिनव मनोहर, उमेश यादव, दर्शन नलकंडे, अजमतुल्लाह उमरजई, जयंत यादव, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, शाहरुख खान, मानव सुथार, मोहम्मद शमी, रॉबिन मिंज, जोशुआ लिटिल, नूर अहमद, मोहित शर्मा, जोशुआ लिटिल, कार्तिक त्यागी, स्पेंसर जॉनसन, साई किशोर, राशिद खान, सुशांत मिश्रा.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

SP अंकिता शर्मा पर चला PHQ का चाबुक, हर्ष फायरिंग पर पड़ी भारी

PHQ Notice To IPS Ankita Sharma: छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले की एसपी अंकिता शर्मा का…

20 minutes ago

एपस्टीन मामले पर गरमाई राजनीति: युवा कांग्रेस ने दिल्ली में किया उग्र प्रदर्शन

भारतीय युवा कांग्रेस ने राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब के नेतृत्व में दिल्ली में प्रदर्शन…

26 minutes ago

नेहा बोरा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा; 23 अक्टूबर को शाम 6 बजे आएगा फैसला

दिल्ली हाईकोर्ट ने आइसा अध्यक्ष नेहा बोरा की याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है,…

32 minutes ago

पीएम मोदी के बाद सोशल मीडिया के मैदान में उतरी सोनिया गांधी, आत्मकथा की किताब को रखा सामने

कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू करते हुए अपनी आत्मकथा ‘Belonging: A Journey…

47 minutes ago

इमरजेंसी में सांड..! चेकअप या चाहिए आयुष्मान कार्ड? महोबा अस्पताल VIDEO वायरल

Mahoba hospital bull video: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले से एक हैरान करने वाली और…

52 minutes ago