सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क (फोटो ट्विटर)
UP News: आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच बयानबाजी और आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं. इसी बीच राजस्थान में हुई मॉब लिचिंग को लेकर संभल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद डॉक्टर शफीकुर्रहमान बर्क (Shafiqur Rahman Barq) का बयान सामने आया है. उन्होंने BJP और RSS पर हमला बोला है और आरोप लगाया है कि, “ये लोग देश में हिंदू मुस्लिम के बीच नफरत फैलाकर हालात बिगाड़ रहे हैं. मुसलमान ही नहीं बल्कि हिंदू भाई भी इनको पसंद नहीं कर रहे हैं. उनकी वजह से देश की तरक्की रुक गई है.”
अपना बयान जारी रखते हुए सपा सांसद ने ये भी कहा है कि, “देश में बहुत दिनों से मॉब लिंचिंग चल रही है. बेगुनाह लड़कों को घेर कर मारा जा रहा है और जय श्रीराम के नारे लगवाए जा रहे हैं जो कि, इंसानियत के खिलाफ है.इसी के साथ उन्होंने ये भी कहा कि “केंद्र और यूपी सरकार को भी मालूम है कि क्या हो रहा है. दुनिया के किसी भी देश में ऐसी व्यवस्था नहीं है. हमारे देश में मॉब लिंचिंग के नाम पर पीटा जा रहा है.” इसी के साथ ये भी आरोप लगाया है कि, बीजेपी और आरएसएस के लोग मुसलमान को घेर कर नारे लगवाते हैं और पीट-पीट कर जान से मार देते हैं. साथ ही कानून व्यवस्था को खराब बताते हुए कहा कि, देश को ठीक से चलने के व्यवस्था में बदलाव है जरूरी है. देश के हालत बिगड़े हुए हैं और कानून व्यवस्था खराब है. आगामी चुनाव व्यवस्था को बदल देगा.
ये भी पढ़ें- Basti News: बीडीसी संघ ने योगी सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, लखनऊ में जुटेंगे 80 हजार लोग
सपा सांसद बर्क ने मीडिया से बात करते हुए मध्य प्रदेश के उज्जैन में हुई रेप की घटना का जिक्र किया और तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि, इस तरह की घटनाएं बड़ी बदनामी वाली हैं. इससे ज्यादा शर्म की बात कोई नहीं हो सकती. पीड़ित बच्ची किसी की भी हो, हम सब की बच्ची है और मेरी भी बच्ची है. उन्होंने आगे कहा कि देश की बच्चियों के साथ इस तरह का अत्याचार करना बड़ी बदनामी की बात है.
संभल में 3 साल से अधिक समय से तैनात और विधानसभा चुनाव करा चुके पुलिस कर्मियों को हटाए जाने का विरोध करते हुए सपा सांसद बर्क ने भाजपा पर आरोप लगाया है कि सरकार चाहती है कि आने वाला चुनाव उनकी मर्जी के लोग करायें. इसीलिए इमानदार अधिकारियों को पसंद नहीं किया जा रहा है. इसी के साथ ये भी कहा कि अपने मनपसंद लोगों को सरकार उनकी जगह पर लाना चाहती है और चुनाव में मदद लेना चाहती है. सरकार अच्छा काम करने वालों को पसंद नहीं कर रही है.
सपा सांसद ने अपनी बात को जारी रखते हुए कहा कि, “देश में चुनाव अगर इमानदारी से नहीं होंगे तो देश का संविधान और प्रजातंत्र खत्म हो जाएगा.” इसी के साथ दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले लड़ाई-झगड़े ध्रुवीकरण लाभ लेने के लिए कराए जाएंगे. तो दूसरी ओर इंसाफ पसंद अधिकारियों को सरकार नहीं पसंद कर रही है और उनको पदों से हटा रही है.
-भारत एक्सप्रेस
2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भाजपा अपनी तैयारियों को तेज करने जा…
Swarshri Hegde Tabla prodigy India Book of Records: कर्नाटक की 2 साल 10 महीने की…
Supreme Court: देश भर की अदालतों में महिला वकीलों के लिए लेडीज बार रूम, साफ…
Supreme court: दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शादाब अहमद ने सुप्रीम कोर्ट से जमानत शर्तों…
अयोध्या में भूमि अधिग्रहण को चुनौती देने वाली सरयू नगर विकास समिति की याचिका पर…
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…