Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Basti News: बीडीसी संघ ने योगी सरकार को दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, लखनऊ में जुटेंगे 80 हजार लोग

UP News: स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा, सरकार प्रधान को 5 हजार रुपये मानदेय दे रही है, प्रमुख को 10 हजार, लेकिन हम सब पंचायत के लोगों को कुछ नहीं मिल रहा है.

मीडिया से बात करते पदाधिकारी (फोटो सोशल मीडिया)

Rakesh Kumar Edited by Rakesh Kumar

Basti BDC Protest: उत्तर प्रदेश में सीएम योगी जहां एक और लोकसभा चुनाव-2024 को लेकर तैयारी में जुटी है तो वहीं दूसरी ओर अपने ही विरोध करने लगे हैं. दरअसल, बीडीसी संघ ने भी मोर्चा खोल दिया है और बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है. अपनी तमाम मांगों को लेकर बीडीसी संघ लगातार आंदोलन कर रही है और योगी सरकार पर आरोप लगाया है कि उनकी कोई इस सरकार में सुनने वाला नहीं है. संघ ने 2020 और 2021 में भी अपनी मांगों को लेकर आंदोलन किया था लेकिन कोई लाभ नहीं मिला तो अब फिर 2023 में भी आंदोलन करने जा रहे हैं. इसी बीच स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ल ने 30 सितंबर यानी आज मीडिया को सम्बोधित करते हुए अपनी ही सरकार पर निशाना साधा और राजनैतिक हत्या का भी आरोप लगाया.

स्वाभिमान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ल ने कहा कि आगामी 6 अक्टूबर 2023 को हम सभी अपनी मांगों को लेकर लखनऊ पहुंचेंगे और ईको गार्डन में आंदोलन करेंगे. उन्होंने दावा किया कि इस आंदोलन में 80 हजार की संख्या में बीडीसी के लोग शामिल होंगे. मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जानकारी दी कि सरकार द्वारा जो प्रस्ताव व नियम बनाये गए हैं, वह धरातल पर अभी तक नहीं उतारे गए हैं. उन्होंने कहा कि पंचायतीराज राज व्यवस्था आने के बाद बहुत बार चुनाव हुए, लेकिन 73वां संशोधन पूर्ण रूप से लागू नहीं हुआ. जबकि प्रधान इंपावर हो गया.

ये भी पढ़ें– “दलित, आदिवासी और OBC से नफरत करती है कांग्रेस”, बिलासपुर में बोले पीएम

“बीडीसी को भी दिया जाए पावर”

नवनीत शुक्ल ने कहा कि हम लगातार दो वर्षों से सरकार से 73वां संशोधन लागू करने की माग कर रहे हैं और बीडीसी को भी पावर दिया जाने की मांग कर रहे हैं ताकि वे लोग भी अपने क्षेत्र के विकास के लिए नाली, खरंजे बनवा सकें. उन्होंने ये भी कहा कि सरकार प्रधान को 5 हजार रुपये मानदेय दे रही है, प्रमुख को 10 हजार मानदेय दे रही है, लेकिन हम सब पंचायत के लोगों की उपेक्षा की जा रही है और कोई मानदेय नहीं दिया जा रहा है.

तीन मांगे मान चुकी है सरकार

नवनीत शुक्ल ने योगी सरकार की प्रशंसा भी की और बताया कि उनकी तीन मांगें सरकार पूरी कर चुकी है. यह धरातल पर नहीं है, प्रशासन स्तर तक के अधिकारी मानने को तैयार नहीं हैं. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निकाले गए नियम को भी प्रशासन मानने को तैयार नहीं है. इस प्रकार अधिकारियों के मनमर्जी वाले रवैये से बीडीसी संघ के लोग काफी परेशान हैं और अब आंदोलन की ठानी है. यह जानकारी बस्ती पहुंचने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष नवनीत शुक्ल ने दी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital