देश

“यह स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया नहीं… कश्मीर है, जहां G20 सम्मेलन होगा”, वीडियो शेयर कर अरब इंफ्लूएंसर ने की भारत की जमकर तारीफ

G20 Meet Kashmir: G20 पर्यटन कार्यसमूह की बैठक श्रीनगर में होने वाली है. इसको लेकर सुरक्षा की समीक्षा की जा चुकी है. इस बीच अरब इंन्फ्लुएंसर अमजद ताहा का एक वीडियो सामने आया है जिसमें उन्होंने कश्मीर की खूबसूरती की जमकर तारीफ की है. अमजद ताहा ने अपने ट्वीट में पीएम नरेंद्र मोदी को भी टैग किया है. उन्होंने लिखा कि यह स्विट्जरलैंड या ऑस्ट्रिया नहीं है, यह भारत है और यह कश्मीर है जहां G20 होगा.

शेयर किया वीडियो

अमजद ताहा ने लिखा, “इसे धरती पर स्वर्ग कहा जाता है और यह एक ऐसा स्थान जिसने पृथ्वी की रक्षा की है और क्लाइमेट चेंज का समाधान हो सकता है.” उन्होंने आगे लिखा, “हम देख रहे हैं कि कश्मीर में मुसलमान, हिंदू, सिख और ईसाई शांति से रह रहे हैं, वे भविष्य के लिए विश्व नवाचार और विकास में योगदान देते हुए रह रहे हैं.

 

22 से 24 मई तक होगी बैठक

जी20 पर्यटन कार्यसमूह की श्रीनगर में होने वाली तीसरी बैठक 22 से 24 मई तक चलेगी. शेर ए कश्मीर इंटरनेशनल कन्वेंशनल सेंटर आयोजित होने वाली बैठक के लिए मंत्रालय ने तैयारी पूरी कर ली है. बैठक के दौरान सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए जा चुके हैं. वहीं पूरे कश्मीर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है. आर्टिकल 370 के हटने के बाद आयोजित होने जा रहे इस अंतर्राष्ट्रीय शिखर सम्मेलन को लेकर स्थानीय स्तर पर भी काफी उत्साह है.

कश्मीर अपने इतिहास में पहली बार प्रतिष्ठित जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है. इससे क्षेत्र के पर्यटन और व्यापार क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है. पर्यटन से जुड़े लोगों को उम्मीद है कि इस आयोजन के जरिए पूरी दुनिया बदलते कश्मीर की तस्वीर को देखेगी. कश्मीर में सड़कों की मरम्मत से लेकर अन्य कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं. डल लेक की सफाई कर दी गई है और डल लेक में शिकारा को भी सजा दिया गया है जो विदेशी प्रतिनिधिमंडल को डल लेक की खूबसूरती से रूबरू कराएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

11 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

19 minutes ago

‘ईरान का हाथ है…’, Flydubai हमले पर ट्रंप का बड़ा बयान, जांच के बीच बढ़ा सस्पेंस

Donald Trump: फ्लाईदुबई की फ्लाइटमें कैप्टन स्मित मच्छार पर कथित हमले को लेकर डोनाल्ड ट्रंप…

37 minutes ago

अगले 7 घंटे मौसम का दिखेगा रौद्र रूप! 17 राज्यों में मूसलाधार बारिश और आंधी का अलर्ट

Weather Update Today: IMD ने 6 अक्टूबर को दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार समेत कई राज्यों…

43 minutes ago

दुष्कर्म मामले में गया था जेल, बाहर आते ही पत्नी को उतार दिया मौत के घाट! मेरठ का है मामला

Meerut Crime News: मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सोमवार को एक महिला की हत्या…

53 minutes ago

मुजफ्फरनगर में खौफनाक सड़क हादसा: जन्मदिन मनाकर लौट रहे परिवार की गाड़ी डंपर से भिड़ी, 4 की दर्दनाक मौत

मुजफ्फरनगर के पुरकाजी-लक्सर मार्ग पर सोमवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ. जन्मदिन मनाकर…

54 minutes ago