यूटिलिटी

देहरादून-दिल्ली के बीच दौड़ेगी वंदे भारत एक्सप्रेस, जानिए क्या होगा किराया और टाइम टेबल

Dehradun-Delhi Vande Bharat Express: देश में अब तक कुल 14 वंदे भारत चल चुकी है, कुछ महीने पहले दिल्ली कैंट से अजमेर के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाई गई थी. यात्रियों के बढ़ते क्रेज को देखते हुए सरकार जल्द ही 31 और रूटों पर वंदे भारत ट्रेन चलाने की तैयारी कर रही है. अब देहरादून से दिल्ली के बीच वंदे भारत ट्रेन  दौड़ने जा रही है. 29 मई से देहरादून से नई दिल्ली के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस का परिचालन शुरू होना है.

वर्तमान में देहरादून से नई दिल्ली के लिए छह ट्रेनें चलती हैं. इसमें शताब्दी, जनशताब्दी, उत्तरांचल एक्सप्रेस, मसूरी एक्सप्रेस, देहरादून-इंदौर एक्सप्रेस, उज्जैनी एक्सप्रेस, नंदा देवी एसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस शामिल हैं. अब इसमें वंदे भारत का नाम भी जुड़ जाएगा. उद्घाटन समारोह को लेकर रेलवे अधिकारियों ने पूरी तैयारी कर ली है.

यह ठहराव हो सकता है

वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से यूपी को पार कर उत्तराखंड ट्रक पहुंचेगी. दिल्ली और उत्तराखंड के बीच यह सुपर फास्ट ट्रेन कहां रुकेगी, इस बारे में अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. माना जा रहा है कि इसका ठहराव मेरठ, मुजफ्फरनगर, रुड़की और हरिद्वार में हो सकता है.

इतना होगा किराया

दिल्ली से देहरादून के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन शाम 5 बजे दिल्ली से रवाना होगी और रात करीब 10 बजे देहरादून पहुंचेगी. वहीं, यह ट्रेन देहरादून से सुबह आठ बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. अगर किराए की बात करें तो एसी चेयर कार का किराया 915 रुपये और एसी एक्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 1425 रुपये होगा.

ये भी पढ़ें- Salman Khan Hotel: सलमान खान मुंबई में बना रहे हैं 19 मंजिला होटल, 15 साल से अधूरी पड़ी बिल्डिंग पर शुरू होगा काम!

5 घंटे के भीतर गंतव्य पर पहुंच जाएगा

दिल्ली-देहरादून के बीच अभी भी कई ट्रेनें चलती हैं, लेकिन उनकी यात्रा का समय थोड़ा ज्यादा है. वंदे भारत के चालू होने से यह यात्रा कम समय में पूरी की जा सकती है. दिल्ली-देहरादून के बीच की दूरी 315 किलोमीटर है. जिसे पूरा करने में वंदे भारत को करीब 5 घंटे लगेंगे. इस दौरान यह कुछ ही प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

‘अभी नहीं तो कभी नहीं!’ सोना-चांदी की कीमतों में लगी ब्रेक, जानिए अचानक क्यों थमीं रफ्तारें?

Gold Silver News: दिल्ली सर्राफा बाजार में सुस्त मांग के चलते सोना और चांदी स्थिर…

10 minutes ago

‘सऊदी के हुक्म पर ‘किराए की फौज’ भेजेगा PAK!’ ‘मक्का पैक्ट’ हुआ एक्टिव, अब कैसे मान गया मुनीर?

सऊदी अरब के साथ पाकिस्तान के रक्षा समझौते को लेकर उसकी सेना की संभावित तैनाती…

13 minutes ago

रिलेशनशिप में होकर भी लव पर आया स्काउट का दिल? सीक्रेट बातचीत लीक होने से भड़के फैंस; गर्लफ्रेंड ने किया रिएक्ट

बिग बॉस के घर में कंटेस्टेंट स्काउट की हरकतों ने सोशल मीडिया पर खलबली मचा…

29 minutes ago

MCD का ‘सुपर प्लान’: 5.1 लाख बच्चों के सीधे बैंक खाते में आएंगे 1,370 रूपये, देखें पूरी डिटेल

Delhi News: MCD स्कूलों के 5.1 लाख छात्रों को इस सप्ताह यूनिफॉर्म और स्कूल बैग…

35 minutes ago

बल्लभगढ़ में खूनी खेल: चाट की रेहड़ी लगाने पर खूनी संघर्ष, 45 वर्षीय शख्स की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या

बल्लभगढ़ के सेक्टर-62-64 चौक के पास चाट की रेहड़ी लगाने को लेकर हुए विवाद ने…

46 minutes ago

‘भारतीय खिलाड़ी लिखित में माफी मांगें…’ बेतुकी जिद्द पर अड़ा पाकिस्तान, बिगाड़ लिया अपना ही खेल

WCL 2026: WCL 2026 से पाकिस्तान चैंपियंस बाहर हो गई है. पीसीबी ने एनओसी देने…

54 minutes ago