मनोरंजन

Aishwarya Rai Expensive Things: लग्जरी लाइफ जीती हैं हुस्न की मल्लिका ऐश्वर्या राय, इन एक्सपेंसिव चीजों की हैं मालकिन, लिस्ट देख उड़ जाएंगे होश

Aishwarya Rai Expensive Things: कान्स 2023 में अपने लुक से सुर्खियां बटोरने वाली अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ने अपनी कड़ी मेहनत से उद्योग में एक मजबूत पहचान बनाई है. आज हम आपको उनकी कुछ बेहद महंगी चीजों से रूबरू कराने जा रहे हैं. ऐश्वर्या राय भले ही इन दिनों फिल्मों से दूर हैं लेकिन उनकी कमाई में कोई कमी नहीं आई है. ब्रांड एंडोर्समेंट के जरिए एक्ट्रेस हर साल करोड़ों की कमाई करती हैं. इसके अलावा उनकी एक फिल्म की फीस 9 करोड़ है.

ऐश्वर्या राय की लग्जरी गाड़ियां

ऐश्वर्या राय को लग्जरी गाड़ियों का काफी शौक है. उनके पास कई तरह की लग्जरी गाड़ियों की भरमार है. जिसमें बेंटले सीजीटी भी शामिल है जिसकी कीमत 3 करोड़ 65 लाख रुपये है. इसके अलावा ऐश के पास 2 करोड़ से ज्यादा कीमत की मर्सिडीज बेंज S500 भी है.

ज्वेलरी और साड़ियां

ऐश्वर्या राय बच्चन के पास महंगे गहनों और साड़ियों का भी शानदार कलेक्शन है. ये तो आपको पता ही होगी कि ऐश ने अपनी शादी में 75 लाख की साड़ी पहनी थी. इसके अलावा उनके पास 50 लाख की एक अंगूठी भी है. जो 53 कैरेट सॉलिटेयर डायमंड से बना है. उनके पास कई तरह के मंहगे गहने मौजूद है जो देखने में काफी खुबसूरत है.

बांद्रा अपार्टमेंट

अगर हम ऐश्वर्या के घर की बात करें तो उनका मुंबई के बांद्रा इलाके में 5 बेडरूम का घर है. जिसकी कीमत करोड़ों रुपए है. इनका ये घर काफी आलीशान है. इसके इंटीरियर बेहद ही लेविस है. ऐश्वर्या का ये अपार्टमेंट किसी महल से कम नहीं है.

ये भी पढ़ें- Salman Khan Hotel: सलमान खान मुंबई में बना रहे हैं 19 मंजिला होटल, 15 साल से अधूरी पड़ी बिल्डिंग पर शुरू होगा काम!

दुबई में लग्जरी विला

आपको बता दें कि ऐश्वर्या राय काफी लग्जरी लाइफ जीती है. इनका मुंबई के अलावा दुबई में भी 16 करोड़ रुपए का लग्जरी विला है. एक्ट्रेस का ये विला दुबई के सेंचुरी फॉल में स्थित है. जो बेहद खुबसूरत है. ये विला किसी सपनो के महल से कम नहीं है.

Dimple Yadav

Recent Posts

Alzheimer Early Detection: ब्लड टेस्ट से मिडिल एज में ही चलेगा अल्जाइमर का पता; द लैंसेट की स्टडी में बड़ा खुलासा

द लैंसेट की नई स्टडी के अनुसार, मिडिल एज में ब्लड टेस्ट के जरिए अल्जाइमर…

12 minutes ago

क्या राहुल गांधी के इंदौर आने पर जुटा जनसैलाब? जानिए वायरल वीडियो का सच

सोशल मीडिया पर कांग्रेस द्वारा 19 सितंबर को आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का एक…

24 minutes ago

प्रधानमंत्री मोदी की पहल से 18,452 गांवों तक पहुंची बिजली, करोड़ों घरों को मिला कनेक्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के मौके पर एक्स…

47 minutes ago

PM Surya Ghar Yojana: महोबा से शिरडी तक शून्य हुआ बिजली बिल; जानिए लाभार्थियों को कैसे मिल रही 75 हजार सब्सिडी

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से देश के नागरिकों का…

50 minutes ago