देश

10 साल बाद इस हालत में सड़क पर मिला महिला का पति, देखते ही फूट-फूट कर रोने लगी पत्नी, Video Viral

Ballia News: किस्मत भी न कैसे-कैसे खेल खेलती है. कभी आपको अपने करीबियों से जुदा कर देती है तो कभी आपको सालों पहले लापता हुए शख्स से मिला देती है. ऐसा ही मामला उत्तर प्रदेश के बलिया से सामने आया है. जहां एक महिला को अपना 10 साल पहले लापता हुआ पति अचानक जिला अस्पताल के बाहर मिल गया. महिला के अपने पति को देखते ही आंखों में आसूं आ गए. दरअसल महिला जिला अस्पताल में अपना इलाज कराने के लिए आयी थी. तभी अचानक उसकी निगाहें एक अस्पताल के बाहर जमीन पर बैठे एक शख्स के ऊपर पड़ी. पहले महिला उसे निहारती रही. उसके बाद वह उसके पास गई उसे पहचान लिया. शख्स के शरीर पर ज्यादा कपड़े नहीं थे और शक्ल बड़े-बड़े बालों ढ़की हुई थी.

महिला अपने पति के पास बैठती है और उसके कपड़ों से ढकती है. फिर उसके बाल बनाती है और हाल चाल पूछती रही. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. लोग अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं.

10 साल से था लापता

महिला का पति पिछले 10 सालों से कहां लापता था इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आ पायी है. शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जा रहा है. उसके बाल और दाढ़ी काफी बढ़ी हुई थी. अपनी पत्नी को देखते ही शख्स की आंखों में आंसू आ गए. दोनों एक दूसरे को गले लगाया. इसके बाद वहां स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गयी. लोग भी यह देखकर हैरान रह गए. महिला ने इसके बाद अपने घर बेटे को फोन कर बताया कि तुम्हारे पापा मिल गए है जल्दी से घर से कुर्ता ले आओ. इसके बाद बेटा उसका बेटा कुर्ता लेकर पहुंचता है. पहले तो बेटे को यकीन ही नहीं होता, लेकि बाद में वह भी मान जाता है.

देवकली निवासी 45 साल के मोतीचंद वर्मा की शादी जानकी देवी से 21 साल पहले हुई थी. जिनके तीन बेटे हुए. कुछ मानसिक स्थिति बिगड़ी और मोती चंद्र वर्मा घर छोड़कर चले गए. उसके बाद पता ही नहीं चला. महिला और उसके बेटे ने शख्स की काफी तलाश की उसके बाद भी वह नहीं मिला और फिर अचानक एक अस्पताल के बाहर मिला.

– भारत एक्सप्रेस

Rahul Singh

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

21 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago