Delhi Flood: डूबने से तीन बच्चों की मौत
Delhi Flood: यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय सहित दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ आ गई है. यातायात बाधित हो गई है. यमुना किनारे रहने वाले लोग बेघर हो गए हैं. दिल्ली-NCR के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है. इस बीच खबर आ रही है कि गड्ढ़े के पानी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. घटना मुकुंदपुर चौक की है.
पुलिस ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे पुलिस को जानकारी मिली थी कि तीन बच्चे मेट्रो निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में डूब गए हैं. पुलिस कर्मियों ने उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला और बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि दिल्ली में आई बाढ़ से हाल बेहाल है. सरकार ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.
वहीं, परिजन अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि बच्चों की मौत डूबने से हुई है. वो पोस्टमॉर्टम कराना नहीं चाहते. परिजन बच्चों के शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी में बाढ़ आ गई है. बाढ़ का पानी रेड फोर्ट, राजघाट, आईटीओ. सिविल लाइंस, यमुना बाजार के इलाकों में घुस गया है. लोग जरूरी सामान साथ लेकर अपने-अपने घरों को छोड़कर दूर कहीं ऊंचाई वाले जगहों पर डेरा डाल रहे हैं. इस बीच केजरीवाल सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है. सीएम केजरीवाल ने लोगों से अधिक जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की अपील की है. पानी-पानी होने के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी में पीने के पानी की किल्लत हो गई है. कहा जा रहा है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी घुस जाने के कारण मशीन चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आने वाले दो तीन दिनों तक दिल्ली में यही स्थिति रहने की संभावना है.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…