Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

Delhi Flood: दिल्ली में बड़ा हादसा, मेट्रो निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में नहाने गए 3 बच्चों की डूबने से मौत

पुलिस ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे पुलिस को जानकारी मिली थी कि तीन बच्चे मेट्रो निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में डूब गए हैं. पुलिस कर्मियों ने उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला और बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लेकर गए.

Delhi Flood: डूबने से तीन बच्चों की मौत

Delhi Flood: डूबने से तीन बच्चों की मौत

Delhi Flood: यमुना का जलस्तर रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय सहित दिल्ली के कई प्रमुख इलाकों में बाढ़ आ गई है. यातायात बाधित हो गई है. यमुना किनारे रहने वाले लोग बेघर हो गए हैं. दिल्ली-NCR के सरकारी स्कूलों और कॉलेजों को रविवार तक के लिए बंद कर दिया गया है. इस बीच खबर आ रही है कि गड्ढ़े के पानी में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है. घटना मुकुंदपुर चौक की है.

यह भी पढ़ें:Delhi Floods: चारों ओर बस पानी ही पानी, यमुना की बाढ़ से पहले भी बदहाल हो चुकी है दिल्ली, जानें कब-कब जलमग्न हुई देश की राजधानी

पोस्टमॉर्टम नहीं कराने पर अड़े परिजन

पुलिस ने बताया कि शाम साढ़े चार बजे पुलिस को जानकारी मिली थी कि तीन बच्चे मेट्रो निर्माण स्थल पर बने गड्ढे में डूब गए हैं. पुलिस कर्मियों ने उन्हें गड्ढे से बाहर निकाला और बाबू जगजीवन राम अस्पताल में लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. बता दें कि दिल्ली में आई बाढ़ से हाल बेहाल है. सरकार ने लोगों को नदी नालों से दूर रहने की सलाह दी है. एनडीआरएफ, एसडीआरएफ की टीमों को अलर्ट मोड पर रखा गया है.

वहीं, परिजन अस्पताल के बाहर हंगामा कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि बच्चों की मौत डूबने से हुई है. वो पोस्टमॉर्टम कराना नहीं चाहते. परिजन बच्चों के शव को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं.

दिल्ली के कई इलाकों में घुसा बाढ़ का पानी

बताते चलें कि पिछले कुछ दिनों से भारी बारिश और हथिनीकुंड बैराज से अधिक मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण यमुना नदी में बाढ़ आ गई है. बाढ़ का पानी रेड फोर्ट, राजघाट, आईटीओ. सिविल लाइंस, यमुना बाजार के इलाकों में घुस गया है. लोग जरूरी सामान साथ लेकर अपने-अपने घरों को छोड़कर दूर कहीं ऊंचाई वाले जगहों पर डेरा डाल रहे हैं. इस बीच केजरीवाल सरकार ने राहत और बचाव कार्य तेज करने का निर्देश दिया है. सीएम केजरीवाल ने लोगों से अधिक जरूरी होने पर ही घरों से निकलने की अपील की है. पानी-पानी होने के बाद भी राष्ट्रीय राजधानी में पीने के पानी की किल्लत हो गई है. कहा जा रहा है कि वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी घुस जाने के कारण मशीन चलाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. आने वाले दो तीन दिनों तक दिल्ली में यही स्थिति रहने की संभावना है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital